देश एवं राजस्थान राज्यों में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं यथा DELED-2026,REET एवं अन्य परीक्षाओं के उपयोगी करेंट अफेयर्स आधारित शुक्रवार (12/13 दिसंबर 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की बिंदुवार विस्तृत जानकारी दिया जा रहा है 👇
विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025
(Viksit Bharat Shiksha Adhikshan Bill2025)
- ‘ विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025 ‘ उच्च शिक्षा में बड़ा सुधार माना जा रहा है यह एक एकल नियामक संस्था होगी I
- कैबिनेट ने “विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक” को मंजूरी दी है, जिसे उच्च शिक्षा के लिए एकल नियामक संस्था बनाने के उद्देश्य से संसद में पेश किया जाएगा।
विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025 के मुख्य बिंदु:•
- यह विधेयक यूजीसी (UGC), एआईसीटीई (AICTE) और एनसीटीई (NCTE) जैसे अलग-अलग निकायों को एक नियामक के अंतर्गत लाएगा।
- नया नियामक “विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान” के नाम से बनेगा और उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए मानकीकरण, विनियमन व मान्यता तय करेगा।
- यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को सरल, पारदर्शी और दक्षता-आधारित बनाएगा।
- मेडिकल और लॉ कॉलेजों को फिलहाल इसके दायरे में शामिल नहीं किया गया है।
- इसका उद्देश्य भारत की उच्च शिक्षा को बेहतर गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धा व वैश्विक मानकों तक ले जाना है।
बीमा अधिनियम 1938 में संशोधन — 100% FDI की मंजूरी
- कैबिनेट ने बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की सीमा को 100% तक बढ़ाने वाले संशोधन विधेयक (Insurance Laws Amendment Bill) को मंजूरी दी हैI
- पहले यह सीमा 74% थी, अब इसे 100% तक बढ़ाया जाएगा।
- इसका उद्देश्य अधिक पूंजी, नई तकनीक और प्रतिस्पर्धा को बीमा क्षेत्र में लाना है।
- विधेयक में बीमा कंपनियों की न्यूनतम पूंजी आवश्यकताओं में भी संशोधन प्रस्तावित है।
- प्रस्तावित संशोधन कानून बीमा अधिनियम 1938, एलआईसी अधिनियम और इंडियन बीमा रेगुलेटरी एवं डेवलपमेंट अथॉरिटी (IRDAI) एक्ट में बदलाव को शामिल करेगा।
- इससे बीमा कंपनियों में विदेशी निवेश बढ़ेगा और बीमा सेवाओं का ग्रामीण व दूर-दराज़ तक विस्तार संभव होगा।
मनरेगा (NREGA) योजना का नाम परिवर्तन
- कैबिनेट ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA/NREGA) का नाम बदलने और संशोधित रूप देने का निर्णय लिया है।
- योजना का नया नाम होगा — “VB G RAM G 2025 “
- अधिनियम के अंतर्गत आज भी ग्रामीण परिवारों को रोजगार का आश्वासन मिलता है, और प्रस्तावित बिल काम के दिनों को बढ़ाकर लगभग 125 दिन तक करने की बात करता है।
- इस बदलाव का लक्ष्य योजना की सामाजिक पहचान मजबूत करना और रोजगार सुरक्षा और विस्तार को और बेहतर बनाना है।
2027 की जनगणना (Census) के लिए बजट स्वीकृति
- कैबिनेट ने 2027 की जनगणना के लिए ₹11,718.24 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है।
- यह पहली डिजिटल जनगणना होगी जिसमें डेटा संग्रह के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल होगा।
- डिजिटल जनगणना में लगभग 30 लाख मुफ़्त कर्मचारी इससे जुड़ेंगे।
- यह स्व-गणना विकल्प जैसे नए फीचर्स से लैस होगी और जाति डेटा को भी पहली बार इलेक्ट्रॉनिक रूप में शामिल किया जाएगा।
परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी — SHANTI Bill स्वीकृति
- कैबिनेट ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश को अनुमति देने वाले SHANTI Bill (Atomic Energy Bill 2025) को मंजूरी दी है।
- इससे पहली बार परमाणु उर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी संभव हो पाएगी।
- सरकार का लक्ष्य 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा उत्पादन को हासिल करना है।
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
- पुराने और अप्रयुक्त कानूनों की निरस्तीकरण हेतु विधेयक को मंजूरी
- लगभग 71 कानूनों का पुनरीक्षण।
- भारत-ओमान व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) को स्वीकृति मिलने की संभावना।
📘 कैबिनेट निर्णय – 25 MCQ (With Explanation)
Q1. “विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान” का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A) प्राथमिक शिक्षा का निजीकरण
B) उच्च शिक्षा के लिए एकल नियामक संस्था बनाना
C) स्कूल शिक्षा को राज्य सूची में लाना
D) विदेशी विश्वविद्यालयों पर प्रतिबंध
✅Show Answer
सही उत्तर :- B उच्च शिक्षा के लिए एकल नियामक संस्था बनाना 📝 यह विधेयक UGC, AICTE, NCTE जैसे निकायों को मिलाकर एकल उच्च शिक्षा नियामक बनाने के लिए लाया गया है।
Q2. विकसित भारत शिक्षा विधेयक किस नीति के अनुरूप है?
A) शिक्षा अधिकार अधिनियम
B) नई औद्योगिक नीति
C) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
D) डिजिटल इंडिया मिशन
✅Show Answer
उत्तर :- C राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 📝 यह विधेयक NEP 2020 के सुधारों को लागू करने के उद्देश्य से लाया गया है। NEP/2020 में उल्लेखित है कि उच्च शिक्षा को पुनर्जीवित करने एवं फलने-फूलने में सक्षम बनाने के लिए नियामक प्रणाली में पूर्ण रूप से सुधर की जरुरत है I
Q3. नए उच्च शिक्षा नियामक के दायरे से कौन से संस्थान बाहर रहेंगे?
A) IIT
B) केंद्रीय विश्वविद्यालय
C) मेडिकल और लॉ कॉलेज
D) निजी विश्वविद्यालय
✅Show Answer
उत्तर :- C मेडिकल और लॉ कॉलेज 📝 मेडिकल और विधि शिक्षा अलग नियामकों के अंतर्गत रहेंगी।
Q4. बीमा अधिनियम 1938 में संशोधन का प्रमुख प्रावधान क्या है?
A) बीमा कर समाप्त करना
B) बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण
C) FDI सीमा बढ़ाकर 100% करना
D) LIC का निजीकरण
✅Show Answer
उत्तर :- C FDI सीमा बढ़ाकर 100% करना 📝 बीमा क्षेत्र में FDI 74% से बढ़ाकर 100% कर दी गई है।
Q5. बीमा क्षेत्र में FDI बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A) रोजगार घटाना
B) विदेशी नियंत्रण बढ़ाना
C) पूंजी, तकनीक और प्रतिस्पर्धा बढ़ाना
D) सरकारी खर्च कम करना
✅Show Answer
उत्तर :- C पूंजी, तकनीक और प्रतिस्पर्धा बढ़ाना
Q6. बीमा क्षेत्र का नियामक कौन है?
A) RBI
B) SEBI
C) IRDAI
D) TRAI
✅Show Answer
उत्तर :- C IRDAI 📝 IRDAI = Insurance Regulatory and Development Authority of India
Q7. MGNREGA योजना का नया प्रस्तावित नाम क्या है?
A) ग्रामीण रोजगार भारत योजना
B) VB G RAM G 2025
C) अंत्योदय श्रम योजना
D) भारत ग्रामीण विकास योजना
✅Show Answer
उत्तर :- B VB G RAM G 2025
Q8. मनरेगा योजना किस वर्ष लागू की गई थी?
A) 2002
B) 2004
C) 2005
D) 2006
✅Show Answer
उत्तर :- C 2005 📝 MGNREGA वर्ष 2005 में लागू हुई।
Q9. संशोधित मनरेगा के तहत अधिकतम रोजगार दिवस कितने प्रस्तावित हैं?
A) 100 दिन
B) 110 दिन
C) 125 दिन
D) 150 दिन
✅Show Answer
उत्तर :- C 125 दिन
Q10. मनरेगा योजना किस मंत्रालय के अंतर्गत आती है?
A) श्रम मंत्रालय
B) ग्रामीण विकास मंत्रालय
C) पंचायती राज मंत्रालय
D) सामाजिक न्याय मंत्रालय
✅Show Answer
उत्तर :- B ग्रामीण विकास मंत्रालय
Q11. 2027 की जनगणना के लिए कितनी राशि स्वीकृत की गई है?
A) ₹9,000 करोड़
B) ₹10,500 करोड़
C) ₹11,718 करोड़
D) ₹13,000 करोड़
✅Show Answer
उत्तर :- C ₹11,718 करोड़
Q12. 2027 की जनगणना की प्रमुख विशेषता क्या होगी?
A) ऑफलाइन जनगणना
B) पहली डिजिटल जनगणना
C) केवल शहरी जनगणना
D) निजी एजेंसी द्वारा जनगणना
✅Show Answer
उत्तर :- B पहली डिजिटल जनगणना 📝 भारत में 2011 के बाद अब 2027 में जनगणना होगी ,जो पूर्णत: डिजिटल होगी I
Q13. भारत में कितने वर्ष बाद जनगणना होती है?
A) हर 5 वर्ष
B) हर 8 वर्ष
C) हर 10 वर्ष
D) हर 15 वर्ष
✅Show Answer
उत्तर :- C हर 10 वर्ष 📝 भारत प्रति 10 वर्ष बाद जनगणना होती है , भारत में आधुनिक जनगणना 1872 से शुरू मानी जाती है ,अब तक भारत में 2011 तक कुल 15 बार जनगणना हो चुकी है I 16वीं जनगणना जो वर्ष 2021 में होनी थी ,जो कोविड-19 के कारण स्थगित हुई थी I इसलिए अगली जनगणना 2027 में प्रस्तावित है I
Q14. जनगणना 2027 में किस विकल्प को शामिल किया जाएगा?
A) स्वयं-गणना (Self Enumeration)
B) केवल ऑनलाइन फॉर्म
C) आधार अनिवार्य
D) निजी सर्वे एजेंसी
✅Show Anawer
उत्तर :- A स्वयं-गणना (Self Enumeration) 📝 वर्ष 2027 में होने वाली डिजिटल जनगणना में नागरिक को स्व-गणना का विकल्प भी शामिल किया जायेगा I
Q15. परमाणु ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित किस विधेयक को मंजूरी मिली?
A) UDAY Bill
B) SHAKTI Bill
C) SHANTI Bill
D) SURYA Bill
✅Show Answer
उत्तर :- C SHANTI Bill 📝 12 दिसंबर 2025 को केन्द्रीय केबिनेट ने परमाणु उर्जा क्षेत्र से संबधित “शांति विधेयक Shanti Bill ” को मंजूरी दी I यह परमाणु उर्जा के शांतिपूर्ण,सुरक्षित और विकासोन्मुख उपयोग पर जोर देता है I
Q16. SHANTI Bill का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A) परमाणु निरस्त्रीकरण
B) परमाणु सुरक्षा हटाना
C) परमाणु ऊर्जा में निजी भागीदारी
D) परमाणु संयंत्र बंद करना
✅Show Answer
उत्तर :- C परमाणु ऊर्जा में निजी भागीदारी 📝 SHANTI Bill के तहत पहली बार भारत के नागरिक परमाणु उर्जा में निजी कम्पनियों की प्रत्यक्ष भागीदारी हो सकेगी I अब निजी कम्पनियां परमाणु बिजली सयंत्रों के विकास,निर्माण,वित्तपोष्ण और संचालन में भाग ले सकेगी ,उन्हें सयुंक्त उपक्रम, PPP या लाइसेंसिंग के जरिये प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी दी जाएगी I
Q17. सरकार का 2047 तक परमाणु ऊर्जा उत्पादन लक्ष्य कितना है?
A) 50 GW
B) 75 GW
C) 100 GW
D) 150 GW
✅Show Answer
उत्तर :- C 100 GW 📝 सरकार द्वारा वर्ष 2047 तक परमाणु उर्जा के उत्पादन को 100 KW तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है ,इसलिए तेजी से परमाणु उर्जा क्षमता बढ़ने के लिए प्राइवेट सेक्टर को शामिल किया है I
Q18. पुराने अप्रयुक्त कानूनों को हटाने का निर्णय किस उद्देश्य से लिया गया?
A) न्यायपालिका पर दबाव
B) कानूनों की संख्या बढ़ाने
C) Ease of Doing Business
D) राज्यों का अधिकार कम करने
Show Answer
उत्तर :- C Ease of Doing Business 📝 सरकार द्वारा पुराने कानूनों को हटाने की मंजूरी 12 दिसम्बर को हुई केबिनेट बैठक में दी गई ताकि भारत में “इज ऑफ़ डूइंग बिसनेस” को बढ़ावा देकर निवेश को बढाया जा सके I
Q19. कितने पुराने कानूनों की समीक्षा/निरस्तीकरण का प्रस्ताव है?
A) 45
B) 60
C) 71
D) 100
✅ Show Answer
उत्तर :- C 71 📝 12 दिसम्बर 2025 को मोदी सरकार की केबिनेट बैठक में लगभग 71 पुराने कानूनों को हटाने की मंजूरी दी गई I
Q20. बीमा संशोधन विधेयक संसद में क्यों लाया जाएगा?
A) संविधान संशोधन हेतु
B) विदेशी निवेश कानूनी रूप से लागू करने हेतु
C) कर बढ़ाने हेतु
D) LIC समाप्त करने हेतु
✅ Show Answer
उत्तर :- B विदेशी निवेश कानूनी रूप से लागू करने हेतु 📝 केंद्र सरकार के वर्ष 2047 तक सबके लिए बीमा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीमा अधिनियम 1938 में संशोधन के वित्त विभाग के प्रस्ताव को 12 दिसम्बर 2025 को केन्द्रीय केबिनेट ने मंजूरी दे दी और अब भारत में 74% की जगह विदेशी निवेश सीमा 100% हो जाएगी जिससे FDI को क़ानूनी रूप मिल जायेगा I
Q21. विकसित भारत शिक्षा विधेयक का असर किस स्तर पर अधिक होगा?
A) केवल स्कूल शिक्षा
B) केवल तकनीकी शिक्षा
C) उच्च शिक्षा संस्थान
D) प्रतियोगी परीक्षाएँ
✅ Show Answer
उत्तर :- C उच्च शिक्षा संस्थान 📝विकसित भारत शिक्षा अधीक्षण विधेयक 2025 विधेयक यूजीसी (UGC), एआईसीटीई (AICTE) और एनसीटीई (NCTE) जैसे अलग-अलग निकायों को एक नियामक के अंतर्गत लाएगा। इसका पहले नाम ” हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ़ इण्डिया बिल ” था I
Q22. बीमा क्षेत्र में 100% FDI से सबसे अधिक लाभ किसे होगा?
A) केवल सरकार
B) विदेशी कंपनियाँ
C) बीमा उपभोक्ता
D) बैंक
✅Show Answer
उत्तर :- C विदेशी कंपनियाँ 📝पहले यह सीमा 74% थी, अब इसे 100% तक बढ़ाया जाएगा I इसका उद्देश्य अधिक पूंजी, नई तकनीक और प्रतिस्पर्धा को बीमा क्षेत्र में लाना है।
Q23. मनरेगा का नाम परिवर्तन किस उद्देश्य से किया गया?
A) योजना समाप्त करने
B) राजनीतिक कारण
C) सामाजिक पहचान और पुनर्ब्रांडिंग
D) बजट घटाने
✅ Show Answer
उत्तर: C सामाजिक पहचान और पुनर्ब्रांडिंग 📝 इस बदलाव का लक्ष्य योजना की सामाजिक पहचान मजबूत करना और रोजगार सुरक्षा और विस्तार को और बेहतर बनाना है।
Q24. डिजिटल जनगणना का सबसे बड़ा लाभ क्या है?
A) अधिक समय लगेगा
B) कम सटीकता
C) तेज और पारदर्शी डेटा
D) अधिक खर्च
✅ Show Answer
उत्तर: C तेज और पारदर्शी डेटा 📝 यह पहली डिजिटल जनगणना होगी जिसमें डेटा संग्रह के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल होगा।
Q25. SHANTI BILL का पूरा नाम बताइए –
A) Sustainable bill of india
B) Santi bill of india
C) Sustainable Harnessing and Advancement of Nuclear Energy for Transforming India
D) None of above
✅ Show Answer
उत्तर :- C 📝 SHANTI एक वास्तव में अंग्रेजी acronym है -Sustainable Harnessing and Advancement of Nuclear Energy for Transforming India जिसे संक्षेप में यादगार बनाने के लिए ” SHANTI ” शब्द के रूप में रखा गया है I
Read other Exam-Orietend Materials✅
- भारतीय संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश | Economic Survey of India 2025–26
- भारत–यूरोपीय यूनियन FTA 2026: ‘Mother of All Deals’ | India EU Free Trade Agreement Current Affairs
- 77वां गणतंत्र दिवस 2026: पद्म पुरस्कार, वीरता सम्मान, मुख्य अतिथि व विशेष तथ्य | Daily Current Affairs
- 28वां राष्ट्रमंडल स्पीकर्स सम्मेलन 2026 | Commonwealth Speakers Conference Current Affairs
- Daily current Affairs | पहली बार जयपुर में सेना दिवस एवं जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल
Disclaimer
Caution : If you found this information helpful, please leave your feedback in comments section below. This post is for educational purposes only, to make competitive exam preparation easier. Readers should read this post at their own discretion and verify its authenticity through appropriate channels. We will continue to strive to maintain 100% reliability.