हाल ही में राजस्थान विधानसभा की सदाचार समिति (Ethics Committee) एक बार फिर चर्चा में है।समिति द्वारा विधायक विकास निधि (MLA-LAD) में कथित कमीशन मांगने के मामलों की जांच की जा रही है।यह विषय REET, RPSC, SI एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
🔹 राजस्थान विधानसभा सदाचार समिति चर्चा में क्यों ?
राजस्थान विधानसभा की सदाचार समिति हाल ही में उस समय चर्चा में आई जबकुछ विधायकों पर विधायक विकास निधि के कार्यों की स्वीकृति के बदलेकमीशन मांगने के आरोप लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर समिति नेसंबंधित विधायकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
🔹 राजस्थान विधानसभा सदाचार समिति क्या है ?
सदाचार समिति राजस्थान विधानसभा की एक स्थायी समिति है,जिसका उद्देश्य विधायकों के नैतिक आचरण, सदन की मर्यादाऔर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है।
🔹 समिति का गठन एवं प्रावधान
• गठन वर्ष: 2014
• नियम: राजस्थान विधानसभा प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली
• विशेष प्रावधान: नियम 165-क
• स्वरूप: स्थायी समिति
🔹 सदाचार समिति के प्रमुख कार्य
• विधायकों के नैतिक एवं असंसदीय आचरण की जांच
• सदन के अंदर और बाहर के आचरण पर विचार
• हितों के टकराव से जुड़े मामलों की समीक्षा
• विधानसभा अध्यक्ष को रिपोर्ट प्रस्तुत करना
🔹 सदाचार समिति का महत्व
सदाचार समिति विधानसभा की गरिमा बनाए रखने मेंमहत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह समिति विधायकों कोनैतिक मर्यादाओं का पालन करने हेतु प्रेरित करती हैऔर जनता का विधायिका पर विश्वास बनाए रखती है।
Daily Current Affairs – 7 January 2026
Rajasthan Daily Current Affairs – 7 January 2026 | Important GK Questions
यहाँ 7 जनवरी 2026 के राजस्थान से संबंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्सप्रश्न–उत्तर दिए गए हैं जो REET, RPSC, SI, Patwari एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं।
Q1. राजस्थान विधानसभा सदाचार समिति हाल ही में चर्चा में क्यों है?
Ans. विधायकों पर विधायक विकास निधि के कार्यों में कमीशन मांगने के आरोपों की जांच के कारण।
Q2. राजस्थान विधानसभा सदाचार समिति का गठन किस वर्ष हुआ?
Ans. वर्ष 2014 में।
Q3. सदाचार समिति का गठन किस नियम के अंतर्गत किया गया है?
Ans. राजस्थान विधानसभा प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम 165-क के तहत।
Q4. सदाचार समिति का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Ans. विधायकों के नैतिक आचरण एवं सदन की गरिमा बनाए रखना।
Q5. सदाचार समिति किस प्रकार की समिति है?
Ans. स्थायी समिति।
6. सदाचार समिति की रिपोर्ट किसे सौंपी जाती है?
Ans. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को।
Q7. सदाचार समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?Ans. विधानसभा अध्यक्ष।
Q8. क्या सदाचार समिति दंडात्मक कार्रवाई कर सकती है?Ans. नहीं, यह केवल अनुशंसा कर सकती है।
Q9. विधायक विकास निधि (MLA-LAD) का उद्देश्य क्या है?Ans. स्थानीय विकास कार्यों के लिए विधायकों को वित्तीय सहायता देना।
Q10. सदाचार समिति किस प्रकार के मामलों की जांच करती है?
Ans. नैतिकता, आचरण एवं हितों के टकराव से जुड़े मामले।Q11. राजस्थान विधानसभा एक सदनीय है या द्विसदनीय?Ans. सदनीय (Unicameral)।
Q12. राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
Ans. 5 वर्ष
Q13. ‘Ethics Committee’ शब्द किससे संबंधित है?
Ans. विधायकों के नैतिक आचरण से।
Q14. सदाचार समिति मीडिया रिपोर्ट के आधार पर भी जांच कर सकती है या नहीं?
Ans. हाँ।
Q15. सदाचार समिति किस स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करती है?
Ans. विधायिका स्तर पर।
Q16. सदाचार समिति के वर्पतमान अध्यक्ष कौन है ?
Ans. कैलाश शर्मा
Q17. समिति का मुख्य फोकस किस पर होता है?
Ans. नैतिकता और पारदर्शिता।
Q18. क्या सदाचार समिति न्यायिक संस्था है?
Ans. नहीं।
Q19. समिति द्वारा दोष सिद्ध होने पर क्या किया जाता है?Ans. अध्यक्ष को अनुशंसा भेजी जाती है।
Q20. सदाचार समिति का संबंध किस अंग से है?
Ans. विधायिका।

