🔹INS Vagsheer और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा
- 28 दिसंबर 2025 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौसेना के उन्नत Kalvari-class सबमरीन INS Vagsheer (S26) वाघशीर में ऐतिहासिक यात्रा (sortie) की।
- यह राष्ट्रपति के रूप में उनका पहला सबमरीन अनुभव है और वे दूसरी भारतीय राष्ट्रपति बनीं जिन्होंने नौसेना सबमरीन में यात्रा की।
- इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने फरवरी 2006 में सबमरीन में यात्रा की थी।
राष्ट्रपति का यह कदम भारत की समुद्री ताकत और नौसेना की क्षमताओं के प्रति समर्थन का प्रतीक है, तथा नौसेना कर्मियों के मनोबल को बढ़ाता है।
🔹INS Vagsheer की खासियतें
INS Vagsheer (S26) भारत की Kalvari-class (Project 75) सबमरीन है, जो Mazagon Dock Shipbuilders Ltd., मुंबई में भारत तथा फ्रांसीसी तकनीक साझेदारी के तहत बनाई गई है।
मुख्य विशेषताएँ:
- लगभग 67.5 मीटर लंबी और 12.3 मीटर ऊँची सबमरीन।
- डाइसल-इलेक्ट्रिक प्रणोदन के साथ उच्च स्तर्तीयता और गुप्त मिशन क्षमता।
- 350 मीटर तक गहराई में संचालन क्षमता।
- लगभग 50 दिन तक समुद्र में रहने की endurance
- 18 टॉरपीडो/Exocet मिसाइलें तथा 30 माइन तक ले जाने की क्षमता।
- अत्याधुनिक सोनार, सेंसर व एंटी-टॉरपीडो countermeasure प्रणाली से लैस।
- ये सबमरीन समुद्री निगरानी, गुप्त अभियानों तथा युद्धक मिशनों के लिए बेहद प्रभावी मानी जाती है।
सबसे पहली सबमरीन यात्रा करने वाले भारतीय राष्ट्रपति
- भारतीय राष्ट्रपतियों में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने 13 फरवरी 2006 को भारतीय नौसेना की सबमरीन में यात्रा की थी।
- यही अनुभव अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ दूसरी बार राष्ट्रपति स्तर पर submariner sortie का रिकॉर्ड बनता है।
🔹नए साल 2026 में नौसेना को दो नए युद्धपोत — Taragiri और Anjadip
- नए वर्ष 2026 में भारतीय नौसेना को दो महत्वपूर्ण युद्धपोत प्राप्त होने वाले हैं I
- INS Taragiri ( तारागिरी )और INS Anjadip ( अन्जदीप )
- जो देश की समुद्री सुरक्षा और निगरानी क्षमताओं को और सुदृढ़ करेंगे।
🔹INS Taragiri और INS Anjadip — खासियतें
INS Taragiri तारागिरी (Nilgiri-class Frigate)
- Nilgiri-class (Project 17A) के आधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट जहाज़ों में से एक।
- ब्रह्मोस मिसाइल, MF-STAR रडार, MRSAM, 76mm गोला तथा torpedo/ASW systems से लैस।
- स्टेल्थ डिज़ाइन एवं उन्नत सेंसर/हथियारों से समुद्री खतरे का मुकाबला करने में सक्षम।
- स्वदेशी निर्माण व डिज़ाइन के प्रतीक, आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन को बढ़ावा।
- यह पारंपरिक सतह युद्धपोत बेहतर समुद्री रक्षा, सतह-से-सतह तथा सतह-से-हवा मुकाबला क्षमता प्रदान करेगा।
INS Anjadip अन्जदीप (Anti-Submarine Shallow Water Craft)
- यह एक शैलो वाटर Craft है जो तटीय क्षेत्रों में निगरानी, सुरक्षा तथा एंटी-सबमरीन युद्ध अभियानों को सपोर्ट करेगा।
- लघु गहराई वाले समुद्री इलाकों में तेजी से गश्त तथा निगरानी में उपयोगी माना जाता है।
- कुल मिलाकर नौसेना को 16 से अधिक shallow water craft मिलने की योजना है।
🔹सारांश (Exam-Friendly Points)
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 दिसंबर 2025 को INS Vagsheer में यात्रा कर इतिहास रचा — वे दूसरी राष्ट्रपति बनीं submariner sortie पर।
- INS Vagsheer एक अत्याधुनिक Kalvari-class सबमरीन है, जो stealth, endurance तथा युद्धक क्षमता में सक्षम है।
- पहली राष्ट्रपति यात्रा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने 2006 में की थी।
- 2026 में नौसेना को INS Taragiri स्टेल्थ फ्रिगेट और INS Anjadip शैलो वाटर वॉरशिप मिलेंगे।
- ये नए युद्धपोत भारत की समुद्री रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेंगे और हिंद-महासागर में भारत की उपस्थित को सशक्त करेंगे।
नीचे ( तारागिरी ) ,INS Vagsheer, राष्ट्रपति की यात्रा और 2026 में मिलने वाले नए युद्धपोतों पर आधारित 10 परीक्षा-उपयोगी MCQ with Explanation दिए जा रहे हैं।
🔹Current Affairs MCQ with Explanation
Q1. हाल ही में 28 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस पनडुब्बी में यात्रा की?
A) INS Kalvari कल्वरी
B) INS Vela वेला
C) INS Vagsheer वागशीर
D) INS Khanderi खांदेरी
✅ सही उत्तर : C) INS Vagsheer
Explanation👇
Explanation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 दिसंबर को Kalvari-class पनडुब्बी INS Vagsheer में यात्रा की, जो भारतीय नौसेना के लिए ऐतिहासिक क्षण था।
Q2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पनडुब्बी में यात्रा करने वाली कौन-सी राष्ट्रपति बनीं?
A) पहली
B) दूसरी
C) तीसरी
D) चौथी
✅ सही उत्तर : B) दूसरी
Explanation👇
Explanation: उनसे पहले केवल डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने राष्ट्रपति रहते हुए पनडुब्बी में यात्रा की थी।
Q3. पनडुब्बी में यात्रा करने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
A) रामनाथ कोविंद
B) प्रतिभा पाटिल
C) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
D) शंकर दयाल शर्मा
✅ सही उत्तर : C) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
Explanation👇
Explanation: डॉ. कलाम ने वर्ष 2006 में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी में यात्रा की थी।
Q4. INS Vagsheer किस परियोजना (Project) के अंतर्गत बनी पनडुब्बी है?
A) Project-15
B) Project-17
C) Project-75
D) Project-18
✅ सही उत्तर : C) Project-75
Explanation👇
Explanation: Project-75 के अंतर्गत Kalvari-class की 6 पनडुब्बियाँ बनाई गई हैं।
Q5. INS Vagsheer किस श्रेणी (Class) की पनडुब्बी है?
A) Arihant Class
B) Shishumar Class
C) Kalvari Class
D) Chakra Class
✅ सही उत्तर : C) Kalvari Class
Explanation👇
Explanation: Kalvari-class पनडुब्बियाँ डीज़ल-इलेक्ट्रिक तकनीक पर आधारित आधुनिक सबमरीन हैं।
Q6. INS Vagsheer की प्रमुख विशेषता क्या है?
A) परमाणु ऊर्जा से संचालित
B) केवल प्रशिक्षण हेतु
C) स्टेल्थ क्षमता और उन्नत हथियार प्रणाली
D) विमान वाहक पोत
✅ सही उत्तर : C) स्टेल्थ क्षमता और उन्नत हथियार प्रणाली
Explanation👇
Explanation: INS Vagsheer में आधुनिक सोनार, टॉरपीडो और मिसाइल प्रणाली के साथ stealth क्षमता है।
Q7. वर्ष 2026 में भारतीय नौसेना को मिलने वाला स्टेल्थ फ्रिगेट कौन-सा है?
A) INS Vikrant
B) INS Taragiri
C) INS Arihant
D) INS Chakra
✅ सही उत्तर : B) INS Taragiri
Explanation👇
Explanation: INS Taragiri Nilgiri-class (Project-17A) का आधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट है।
Q8. INS Taragiri किस प्रकार का युद्धपोत है?
A) पनडुब्बी
B) विमानवाहक पोत
C) स्टेल्थ फ्रिगेट
D) लैंडिंग क्राफ्ट
✅ सही उत्तर : C) स्टेल्थ फ्रिगेट
Explanation👇
Explanation: यह सतह-से-सतह, सतह-से-हवा और पनडुब्बी रोधी युद्ध में सक्षम है।
Q9. INS Anjadip किस उद्देश्य के लिए बनाया गया है?
A) मिसाइल परीक्षण
B) समुद्री अनुसंधान
C) शैलो वाटर एंटी-सबमरीन वारफेयर
D) आपदा प्रबंधन
✅ सही उत्तर: C) शैलो वाटर एंटी-सबमरीन वारफेयर
Explanation👇
Explanation: INS Anjadip तटीय क्षेत्रों में पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए उपयोगी है।
Q10. INS Vagsheer, INS Taragiri और INS Anjadip से जुड़ी खबरें मुख्यतः किस क्षेत्र से संबंधित हैं?
A) अंतरिक्ष
B) आंतरिक सुरक्षा
C) रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा
D) पर्यावरण
✅ सही उत्तर : C) रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा
Explanation👇
Explanation: ये सभी घटनाएँ भारतीय नौसेना की युद्धक और रणनीतिक क्षमता को मजबूत करने से जुड़ी हैं।
अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं REET | DELED | RPSC | अध्यापक भर्ती लेवल-1,लेवल-2 | SSC की तैयारी हेतु नीचे दी गई करेंट अफेयर्स विश्लेषण, एनसीईआरटी/सीबीएससी प्रेरित नोट्स (1-12) एवं Important Days & Jayanti से संबधित अध्ययन सामग्री पढ़ें 👇
- भारतीय संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश | Economic Survey of India 2025–26
- भारत–यूरोपीय यूनियन FTA 2026: ‘Mother of All Deals’ | India EU Free Trade Agreement Current Affairs
- 77वां गणतंत्र दिवस 2026: पद्म पुरस्कार, वीरता सम्मान, मुख्य अतिथि व विशेष तथ्य | Daily Current Affairs
- 28वां राष्ट्रमंडल स्पीकर्स सम्मेलन 2026 | Commonwealth Speakers Conference Current Affairs
- Daily current Affairs | पहली बार जयपुर में सेना दिवस एवं जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल
Caution : If you found this information helpful, please leave your feedback in comments section below. This post is for educational purposes only, to make competitive exam preparation easier. Readers should read this post at their own discretion and verify its authenticity through appropriate channels. We will continue to strive to maintain 100% reliability.
अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और नीचे कमेंट में जरूर बताएं कि आप किस विषय की तैयारी अगली पोस्ट में चाहते हैं।