भारत-न्यूजीलैंड FTA 2025 – लाभ, निवेश और व्यापार स्थिति | Daily Current अफेयर्स

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (FTA)

परीक्षा उपयोगी करेंट अफेयर्स

हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement – FTA) चर्चा में रहा है। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

मुक्त व्यापार समझौता (FTA) क्या होता है?

Free Trade Agreement (FTA) – वह द्विपक्षीय या बहुपक्षीय समझौता होता है जिसमें दोनों देशों के बीच वस्तु और सेवाओं के व्यापार पर शुल्क (Tariff) को कम/हटाया जाता है ताकि व्यापार बढ़े, लागत कम हो और निवेश आकर्षित हो।

  • FTA दो या दो से अधिक देशों के बीच किया गया ऐसा समझौता होता है,जिसमें आयात–निर्यात शुल्क (Custom Duty) को कम या समाप्त किया जाता है
  • इसका उद्देश्य वस्तुओं और सेवाओं के मुक्त एवं सस्ते व्यापार को बढ़ावा देना होता है।
  • FTA से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और उपभोक्ताओं को सस्ते विकल्प मिलते हैं।

भारत–न्यूजीलैंड FTA

यह एक द्विपक्षीय व्यापार समझौता है,जिसके तहत दोनों देश वस्तुओं,सेवाओं,निवेश के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।इस समझौते से कृषि, डेयरी, शिक्षा, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

भारत-न्यूजीलैंड FTA के प्रमुख तथ्य

  • वार्ता 16 मार्च 2025 को शुरू हुई और 22 दिसंबर 2025 को पूरी समझौते पर सहमति बनी।
  • यह भारत का तेजी से पूरा हुआ एक FTA है, जिसमें वार्ता लगभग 9 महीनों में सफल हुई।
  • समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना करने और निवेश तथा सेवा क्षेत्र सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से है।

भारत को इस FTA से होने वाले प्रमुख फायदे

  • भारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में बेहतर पहुंच
  • आईटी, फार्मा, टेक्सटाइल और इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में वृद्धि
  • भारतीय किसानों और MSME सेक्टर को नए अवसर
  • शिक्षा और स्किल सेक्टर में सहयोग
  • रोजगार सृजन की संभावनाएँ
  • भारत को होने वाले प्रमुख फायदे:
  • भारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी।
  • कई भारतीय निर्यातों को टैरिफ-फ्री Markaet Access मिलेगा, खासकर वस्त्र, फार्मा, इंजीनियरिंग सामान, कस्टम डिज़ाइनों में।
  • सेवा क्षेत्र को अवसर, जैसे IT, पर्यटन, पेशेवर सेवा व्यवसाय।
  • FTA के साथ विशेष वीज़ा कोटा व्यवस्था से भारतीय प्रोफेशनल्स को काम करने के अवसर मिलेंगे।
  • रोजगार और MSME विस्तार को प्रोत्साहन।

FTA हस्ताक्षर कब हुआ / कब होगा?

  • वार्ता पूरी हो गई है और समझौते पर मूलत: सहमति 22 दिसंबर 2025 को हुई जब दोनों देशों ने FTA की घोषणा की।
  • औपचारिक रूप से समझौते पर हस्ताक्षर अगले 2-3 महीनों के भीतर (2026 की शुरुआत) होने की उम्मीद है, जब दस्तावेजों का अंतिम कानूनी औपचारिकता के साथ आदान-प्रदान होगा।
  • समझौते के कानूनी और विधायी अनुमोदन के बाद पहले छमाही (First half) 2026 में यह लागू होने की संभावना है।
  • न्यूजीलैंड की संसद की मंज़ूरी भी आवश्यक है, जिसके बाद FTA लागू होगा।
  • 👉 आमतौर पर FTA की वार्ता समाप्ति और लागु होने के बीच 3-6 महीने लगता है।

न्यूजीलैंड द्वारा निवेश (Investment)

  • न्यूज़ीलैंड ने एफटीए के तहत अगले 15 वर्षों में लगभग USD 20 बिलियन के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है
  • निवेश का लक्ष्य कृषि और खाद्य प्रोसेसिंग, आईटी और सेवाएँ, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी
  • भारत में नौकरियों और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के अवसर बढ़ेंगे।

वर्तमान में दोनों देशों के बीच व्यापार स्थिति

  • FY 2024-25 के दौरान भारत-न्यूजीलैंड का द्विपक्षीय व्यापार लगभग USD 1.3–1.8 बिलियन रहा।
  • भारत मुख्यतः निर्यात करता है, दवाइयाँ,मशीनरी और इंजीनियरिंग सामान
  • न्यूजीलैंड मुख्यतः निर्यात करता है, कृषि आधारित वस्तुएँ (जैसे फल, ऊन अदि)लकड़ी और डेयरी सामग्री
  • FTA के बाद यह व्यापार और विस्तार की संभावना रखता है।

FTA – REET/ DELED/ RPSC/ SSC Exam- Oriented Current Affairs

Q1. मुक्त व्यापार समझौता (FTA) क्या होता है?

उत्तर: दो या अधिक देशों के बीच व्यापार को सरल बनाने हेतु किया गया समझौता

व्याख्या 👉

✅ व्याख्या: FTA में देशों के बीच आयात–निर्यात पर लगने वाले शुल्क (Custom Duty) को कम या समाप्त किया जाता है, जिससे व्यापार बढ़ता है।

Q2. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ FTA किया है जो करेंट अफेयर्स में है?

उत्तर: न्यूजीलैंड

व्याख्या 👉

✅ व्याख्या:भारत–न्यूजीलैंड FTA हाल ही में घोषित हुआ है और यह दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा।

Q3. भारत–न्यूजीलैंड FTA पर मूल सहमति/घोषणा कब हुई?

उत्तर: 22 दिसंबर 2025

व्याख्या 👉

✅ व्याख्या:इस दिन दोनों देशों ने FTA वार्ता पूरी होने की घोषणा की, इसलिए यह तिथि परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Q4. भारत–न्यूजीलैंड FTA के लागू होने की संभावित अवधि क्या है?

उत्तर: वर्ष 2026 (संभावित)

व्याख्या 👉

✅ व्याख्या:FTA लागू होने से पहले कानूनी और संसदीय मंजूरी आवश्यक होती है, इसलिए इसके 2026 में प्रभावी होने की संभावना है।

Q5. FTA का मुख्य उद्देश्य क्या होता है?

उत्तर: व्यापार बाधाओं को कम करना

व्याख्या 👉

✅ व्याख्या:FTA का लक्ष्य शुल्क, कोटा और अन्य प्रतिबंधों को कम कर मुक्त व्यापार को बढ़ावा देना होता है।

Q6. भारत को न्यूजीलैंड FTA से कौन-सा प्रमुख लाभ होगा?

उत्तर: भारतीय निर्यात को नया बाजार मिलेगा

व्याख्या 👉

✅ व्याख्या:इस FTA से भारत के फार्मा, टेक्सटाइल, IT और इंजीनियरिंग उत्पादों को न्यूजीलैंड में बेहतर पहुँच मिलेगी।

Q7. न्यूजीलैंड भारत में मुख्यतः किस क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की योजना बना रहा है?

उत्तर: कृषि, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण

व्याख्या 👉

✅ व्याख्या:न्यूजीलैंड इन क्षेत्रों में तकनीक और पूंजी निवेश कर भारत के उत्पादन एवं रोजगार को बढ़ावा देगा।

Q8. वर्तमान में भारत–न्यूजीलैंड के बीच व्यापार का स्वरूप कैसा है?

उत्तर: सीमित लेकिन बढ़ता हुआ द्विपक्षीय व्यापार

व्याख्या 👉

✅ व्याख्या:FTA से पहले दोनों देशों का व्यापार अपेक्षाकृत कम है, लेकिन समझौते के बाद इसके तेज़ी से बढ़ने की संभावना है।

Q9. FTA और CEPA में मुख्य अंतर क्या है?

उत्तर: CEPA का दायरा FTA से अधिक व्यापक होता है

व्याख्या 👉

✅ व्याख्या:FTA केवल व्यापार पर केंद्रित होता है, जबकि CEPA में व्यापार के साथ निवेश, सेवाएँ और आर्थिक सहयोग भी शामिल होता है।

Q10. निम्न में से कौन-सा कथन FTA के संबंध में सही है?

उत्तर: FTA से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और उपभोक्ताओं को सस्ते विकल्प मिलते हैं

व्याख्या 👉

✅ व्याख्या:जब शुल्क कम होते हैं तो विदेशी और घरेलू कंपनियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, जिससे कीमतें घटती हैं।

REET/DELED/RPSC/SSC के लिए अन्य महत्वपूर्ण Current Affairs पढ़ें –

अन्य अध्ययन सामग्री के लिए क्लिक 👇

Caution : If you found this information helpful, please leave your feedback in comments section below. This post is for educational purposes only, to make competitive exam preparation easier. Readers should read this post at their own discretion and verify its authenticity through appropriate channels. We will continue to strive to maintain 100% reliability.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top