1️⃣ AI इंपैक्ट इंडिया समिट 2026
▪️ नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी 2026 को AI इंपैक्ट इंडिया समिट आयोजन शुरू हुआ, जो कुल पांच दिनों के लिए 20 फरवरी 2026 तक चलेगा।
▪️ भारत में होने वाले AI इंपैक्ट इंडिया समिट का उद्देश्य स्वास्थ्य, कृषि एवं गवर्नेंस की दिशा में विकास लाना है I
▪️AI इंपैक्ट इंडिया समिट में 20 देशों के लीडर्स एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुट्रेस भी भाग ले रहे हैं, इसके साथ ही 45 देशों के मिनिस्ट्रीनियल टीमें भी शामिल हो रही है।
▪️AI से जुड़ी रिस्क एवं अवसरों पर फोकस्ड यह AI इंपैक्ट समिट वर्ष 2026 चौथी सालाना ग्लोबल बैठक है।
▪️AI इंपैक्ट इंडिया समिट 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो, मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम,UAE के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन जायद अल नहयान के साथ अन्य कई देशों के नेता भारत आ रहे हैं।
2️⃣ भारत का पहला सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी लॉन्च
▪️ भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के महात्मा मंदिर में 15 फरवरी 2026 को देश का पहला सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी सीबीडीसी (CBSC) आधारित सिस्टम लॉन्च किया।
▪️CBDC भारतीय रुपये का डिजिटली रूप है, जो RBI अर्थात रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी एक डिजिटली करेंसी है।
▪️CBDC सीधे RBI के नियंत्रण में हैं, डिजिटली करेंसी नोट या सिक्कों की बजाय डिजिटल रूप में होती हैं।
▪️ सीबीडीसी सिस्टम में पात्र व्यक्तियों के डिजिटल वॉलेट में Digital Token आएंगे जिसमें अनाज का नाम, मात्रा एवं मूल्य निर्धारित होगा।
▪️ पात्र व्यक्ति QR code या OTP से वेरिफिकेशन कर सकते हैं। राशन की सब्सिडी सीधे डिजिटल करेंसी के रूप में डिजिटल वॉलेट में जमा होगी।
▪️ पहले चरण में गुजरात के अहमदाबाद, आनंद ओर वलसाड के परिवारों को इस सीबीडीसी सिस्टम में शामिल किए जाएंगे।
▪️ इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने ‘अन्नपूर्णी ग्रेन ATM का वर्चुअल उद्घाटन भी किया जो 25 सेकंड में 35 किलोग्राम तक अनाज डिस्पेंस कर सकता है।
3️⃣ PM RAHAT स्कीम शुरू
▪️ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के इलाज हेतु 15 फरवरी 2026 को PM RAHAT स्कीम शुरू की , जो सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो सकती है I
▪️PM RAHAT – Road Accident Victim Hospitalization & Assured Treatment अर्थात रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट है।
▪️ पीएम राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 1.5 लाख तक का कैशलैस इलाज मिलेगा। घायल व्यक्ति दुर्घटना के सात दिन तक कैशलैस इलाज की सुविधा ले सकता है।
▪️PM RAHAT स्कीम से रिपोर्ट्स के अनुसार सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों में से 50 प्रतिशत की जान बचाई जा सकेगी।
4️⃣ अंडर वाटर ट्विन ट्यूब टनल को मंजूरी
▪️ केंद्र सरकार ने 15 फरवरी 2026 को देश की पहली अंडर वाटर ट्विन ट्यूब टनल अर्थात अंडर वाटर रोड कम रेल टनल प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है।
▪️ भारत के पूर्वोत्तर राज्य आसाम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचेअंडर वाटर ट्विन ट्यूब टनल को बनाया जाएगा।
▪️ आसाम के फॉर लेन ग्रीनफील्ड कैनेटिविटी प्रोजेक्ट के कुल 37 किमी में से 15.9KM भाग अंडर वाटर ट्विन ट्यूब टनल के रूप में नदी के नीचे बनाया जाएगा।
▪️अंडर वाटर ट्विन ट्यूब टनल NH -15 पर गौहपुर और NH -715 पर नुमालीगढ़ को जोड़ेगा।
▪️
▪️