इस पोस्ट में 26 फरवरी 2026 के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय,अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण एवं खेल से संबंधितडेली करेंट अफेयर्स का परीक्षा-उपयोगी विश्लेषण प्रस्तुत है,जो REET, RPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
25 फरवरी 2026 को राजस्थान सरकार की केबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों का विश्लेषण नीचे दिए गए हैं –
- राजस्थान पंचायतीराज (संशोधन ) विधेयक 2026 : राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 31 साल पुराने पंचायतीराज नियम पंचायत एवम् निकाय चुनावों में दो से अधिक संतान संबधी प्रतिबंध को बदल दिया, अब राजस्थान में दो से अधिक संतान वाले उम्मीदवार भी पंचायत एवम् निकाय चुनाव लड़ सकते हैं।
- राजस्थान के भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्री भैरोंसिंह शेखावत ने 31 साल पहले 1995 में जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए पंचायत एवम् निकाय चुनावों में दो से अधिक संतान वाले उम्मीदवार को चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया था। उस समय 1991-94 के दौरान प्रजनन दर 3.6% थी लेकिन अब प्रजनन दर रिप्लेसमेंट के करीब लगभग 2% है।
- राजस्थान सरकार ने जनसंख्या वृद्धि का कारण शहरीकरण, शिक्षा को माना है, इस लिए इस नियम का उपयोग सीमित हो गया है।
- भजनलाल सरकार कैबिनेट मीटिंग में 25 फरवरी 2026 को पंचायतीराज संशोधन विधेयक 2026 एवं नगरपालिका संशोधन विधेयक 2026 लेकर आई है।
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना करते हुए राजस्थान सरकार ने कुष्ठ रोग को खरनाक रोग श्रेणी से हटा दिया गया है।
- आपराधिक अपराधों एवं वित्तीय अनुशासन के लिए बना” राज्य राजस्व आसूचना निदेशालय “की जगह “राज्य आसूचना एवम् आर्थिक अपराध निदेशालय ” बनाया जाएगा।