ExSa Monthy Current Affairs Capsule |Dec.2025 | DELED,REET 2026

सम-सामयिक घटनाओं का दिसम्बर 2025 विश्लेषण -ExSa Monthy Current Affairs Capsule

Examsahayata में आपका स्वागत है ,2025-26 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं – DELED ( डिप्लोमा इन एलेमेंट्री एजुकेशन ) ,राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) द्वारा आयोजित REET ( लेवल-1 & लेवल -2 ) 2026 आदि में सम-सामयिक घटनाओं आधारित प्रश्न पूछे जाते है I Examsahayata आपकी तैयारी को आसान एवं सटीक बनाने के लिए Exam-Oriented ” ExSa Monthly Current Affairs Capsule ” लेकर आया है ,जिसमें माह दिसम्बर 2025 की सम-सामयिक घटनाओं का विश्लेषण व्याख्या सहित आसान शब्दों में दिया गया है ,जिसका अध्ययन कर आप अपनी परीक्षा तैयारी सुदृढ़ कर सकते हो I

📝भारत -रूस के बीच रेलोस ( RELOS ) समझौता

RELOS ( रेलोस ) का पूरा नाम

  • RELOS : Reciprocal Exchange Of Logistics Support | रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ़ लोजिस्टिक्स सपोर्ट
  • परस्पर सैन्य आपूर्ति एवं सहायता समझौता -यह भारत-रूस के बीच सैन्य लोजिस्टिक्स सपोर्ट का समझौता है I

RELOS ( रेलोस ) की पृष्ठभूमि

  • RELOS पर भारत और रूस के बीच हस्ताक्षर 18 फरवरी 2025 को हुए थे।
  • रूस की संसद (State Duma) ने मंजूरी दी — यानी इसे औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है।
  • रूस ने भारत के साथ 03 दिसम्बर 2025 को RELOS ( रेलोस ) पर मंजूरी दी है I
  • रेलोस की विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें – रूस की संसद DUMMA ने RELOS को मंजूरी दी I

भारत – रूस शिखर वार्ता

  • भारत -रूस के बीच 5 दिसम्बर,2025 को हैदराबाद हाउस में वार्षिक शिखर वार्ता सम्पन्न हुई जिसमें रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन एवं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दोनों वर्ष 2030 तक के रोडमैप पर सहमत हुए I
  • रूस-भारत वर्ष 2030 तक व्यापार को 9 लाख करोड़ तक पहुंचनें का लक्ष्य रखा गया Iवर्तमान में दोनों देशों के बीच लगभग 6.75 लाख करोड़ का है I
  • दोनों देश अपनी-अपनी मुद्रा में ट्रेड ढांचें को विकसित करने पर सहमत हुए I
  • चैनई – व्लादिवोस्तक के बीच ईस्टर्न मेरीटाइम कॉरिडोर की घोषणा की गई I
  • स्किल्ड लेबर मोबिलिटी पर समझौता – अब भारत के अस्थायी तौर पर काम के लिए रूस जा सकेंगे I वहीं भारत ने रुसी नागरिकों को 30 दिनों का निशुल्क टूरिस्ट वीजा देने की घोषणा की I

नितीश कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड में दर्ज

हाल ही बिहार विधानसभा चुनाव -2025 में NDA ( राष्टीय लोकतान्त्रिक गठबंधन ) को स्पष्ट बहुमत मिला, जिसमें कुल 243 सीटों में से NDA 202 ( BJP- 89,JDU-85,अन्य सहयोगी -28 ) व महागठबंधन -35 सीटें तथा JDU के वरिष्ठ नेता श्री नितीश कुमार को NDA का नेता चुना गया तथा नितीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप 20 दिसम्बर ,2025 को शपथ ली I

  • नितीश कुमार आजादी के बाद भारत के पहले व्यक्ति है जिसने 10वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ ली I
  • 1947-2025 के बीच नितीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ लेने की उपलब्धि के कारण ‘ गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड ‘ द्वारा उनका नाम दर्ज किया गया I

आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% की कमी की

भारतीय रिजर्व बैंक ( Reserve Bank of India ) ने 05 दिसम्बर 2025 को रेपो रेट में 0.25% की कटौती की I

  • साल 2025 में आरबीआई ने अपने नीतिगत निर्णयों के आधार पर कुल 1.25% की रेपो रेट में कटौती की है I
  • वर्तमान में रेपोरेट 5.25% रह गई है I
  • रेपो रेट – रेपोरेट आरबीआई द्वारा तय की जाने वाली वह ब्याज दर होती है जिस पर वह वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक लोन देता है, जब बैंकों के पास नकदी की कमी होती है I
  • रेपो रेट में कटौती –जब रेपो रेट में कटौती होती है, तो बैंक सस्ते दाम पर पैसा उधार ले सकते है और अक्सर अपने ग्राहकों पर लोन की ब्याज दरें घटा देती है ,जिससे होम लोन, पर्सनल लोन आदि सस्ते हो जाते है I
  • रेपो रेट में वृद्धि – जब रेपो रेट बढती है तो लोन मंहगा हो जाता है तथा खर्च बढ़ता है ,जिससे मुद्रास्फीति ( मंहगाई) कम करने में मदद मिलती है I
  • आधार पॉइंट –आरबीआई रेपो रेट में कमी एवं बढ़ोतरी ‘आधार पॉइंट’ अर्थात bps द्वारा करती है I

टिफिन मूवमेंट से चर्चित धृति शाह

धृति शाह भारतीय मूल की गुजरती -केन्याई परिवार में जन्मी महिला है I धृति शाह हाल ही खाने की बर्बादी को रोकने की पहल ‘टिफिन मूवमेंट ‘ को लेकर चर्चा में है I

  • टिफिन मूवमेंट – टिफिन मूवमेंट अर्थात साथ में खाली टिफिन लेकर जाना एवं बचे खाने को टिफिन में पैक करवाकर साथ घर ले जाना I
  • धृति शाह ने सोशल मिडिया से इस पहल का प्रचार-प्रसार कर खाने की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया I
  • यह पहल खाने की बर्बादी रोकने एवं पर्यावरण बचने की व्यक्तिगत पहल आज मूवमेंट बन गई है I

देश का चुनिन्दा MTC केंद्र शुरू

वायरल हेपेटाईसिस प्रोग्राम ( NVHCP ) के तहत देश की राजधानी दिल्ली का पहला एवं देश का चुनिंदा मॉडल MTC ( मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर ) लोकनायक अस्पताल ,दिल्ली में 8दिसम्बर/2025 शुरू किया गया I

  • यह सेंटर वायरल हेपेटाईसिस B एवं C टाइप के मरीजों को उन्नत,व्यवस्थित एवं निशुल्क सुविधा प्रदान करेगा I
  • MTC सेंटर भारत सरकार के 2030 तक वायरल हेपेटाईसिस को ख़त्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है I

मानवाधिकार दिवस प्रति वर्ष 10 दिसंबर को

  • मानवाधिकार दिवस प्रति वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है I
  • इसी दिन सयुंक्त राष्ट्र संघ युएन द्वारा 1950 को मानवाधिकारों को परिभाषित किया गया I
  • यह दिवस व्यक्तियों के अधिकारों के हनन,उल्लघन के विरुद्ध खड़े होने एवं आवाज उठाने के लिए प्रेरित करता है I

AI कम्पनियों को अनिवार्य लाइसेंस का सुझाव DPIIT द्वारा

  • डीपीआईआईटी सरकार का एक पैनल है Iजिसने सरकार को AI कम्पनियों को कोपीराईट कंटेंट इस्तेमाल को लेकर अनिवार्य लाइसेंस का सुझाव दिया है I
  • कंटेंट मालिकों को इससे रोयल्टी का क़ानूनी अधिकार मिल सकेगा I

2036 तक देश बुजुर्गों की संख्या हो जाएगी 22.74 करोड़

संसद के शीतकालीन सत्र में गृह राज्य मंत्री के दिए जवाब के अनुसार –

  • केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा संसद में बताया गया कि देश में वर्ष 2036 तक बुजुर्गों ( 60 साल या उससे उपर आयु वर्ग ) की संख्या 22.74 करोड़ हो जाएगी I
  • 2011 में बुजुर्गों ( ( 60 साल या उससे उपर आयु वर्ग ) की संख्या 10.36 करोड़ थी ,जो देश की कुल आबादी का 8.4% थी I
  • लेकिन यही वर्ष 2036 में देश की आबादी का कुल 14.9% हो जाएगी I

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एशिया का सबसे बड़े निवेश की घोषणा की

माइक्रोसॉफ्ट के सीओ सत्य नडेला ने 9 दिसम्बर,2025 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की I

  • माइक्रोसॉफ्ट ने एशिया में अब तक सबसे बड़ा निवेश भारतीय AI क्षेत्र में 17.5 अरब डॉलर ( 1.58 लाख करोड़ रु.) की घोषणा की I
  • यह निवेश 2026-2029 के बीच किया जायेगा I
  • अन्य परीक्षापयोगी अध्ययन सामग्री के लिए पढ़ें –ExSa वन-वीक सीरिज़

भारत द्वारा सबसे अधिक बासमती चावल का निर्यात सउदी अरब को

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा दिसम्बर 2025 को वाइट हाउस में किसानों के साथ बैठक में भारतीय चावल पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ब्यान दिया गया ,इसलिए आज हम जानेगें कि भारत कितना चावल निर्यात करता है –

  • एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डवलपमेंट अथोरिटी के अनुसार भारत द्वारा अमेरिका को 2.74 लाख टन बासमती चावल निर्यात वर्ष 2024-25 में किया गया I
  • अमेरिका वर्तमान तक भारत के चावल पर 10% टैरिफ वसूल कर रहा है I

देश जिन्हें भारत द्वारा बासमती चावल निर्यात किया जाता है -वर्ष 2024-25 के आंकडें

देश निर्यात चावल का ( प्रतिशत %)स्थान
सऊदी अरब 20.25%प्रथम
इराक 14.30%दूसरा
ईरान 12.67%तीसरा
अमेरिका 5.67%छठां
ब्रिटेन 3.2%सातवाँ

Exam-Oriented Weekly Current Affairs Capsule | पढ़ें DELED 2026,REET 2025-26 की तैयारी हेतु उपयोगी सम-सामयिक घटनाओं का विश्लेषण एवं प्रश्नोत्तरी I

बिर्च बाय रोमियो लेन अग्निकांड एवं लूथरा भाईयों को ब्लू नोटिस

बिर्च बाय रोमियो लेन गोवा का एक नाईटक्लब है जिसमें –

  • 6 दिसम्बर 2025 को लगी भयानक आग के कारण 25 लोगों की मौत एवं कई लोगों के घायल होने को लेकर गोवा का यह क्लब चर्चा में है I
  • क्लब में आग लगने के बाद मालिक सौरभ-गौरव लूथरा दोनों भाई देश से बाहर भाग गये I
  • सीबीआई द्वारा दोनों भाइयों के खिलाफ इंटरपोल द्वारा ब्लू नोटिस जारी करवाया गया है ,जिसके तहत दोनों भाइयों को भारत लाया गया और कोर्ट के सामने पेश किया I

शेरगढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में बनी 8.7 किमी वाटर टनल

राजस्थान के झालावाड जिले में स्थित शेरगढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को बचाने हेतु 8.7 किमी लम्बी वाटर टनल बनाई गई है I

  • शेरगढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पैंथर,जरख,सियार,भेड़िया सहित कई वन्यजीव पाए जाते है I
  • सेंचुरी में वन्य-जीवों के सुरक्षित विचरण एवं सुरक्षा के लिए यह 8.7 किमी लम्बाई की वाटर टनल बनाई है I
  • यह वाटर टनल झालावाड के अकावद गावं से शुरू होकर बारां जिलें के गुद्लाई गावं तक लम्बी है I
  • यह वाटर टनल परवन वृहद सिंचाई परियोजना के तहत बनाई गई है I

परवन वृहद सिंचाई परियोजना

परवन वृहद सिंचाई परियोजना कोटा – बारां-झालावाड के जिलों से संबधित महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना है I राजस्थान के हाडौती क्षेत्र के कोटा-बारां-झालावाड के लगभग 1 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना है I

कनकटी बाघिन पहुंची मुकुंदरा-हिल्स टाइगर रिजर्व

वर्तमान में दिसम्बर 2025 को कनकटी बाघिन अमझार -भटवाडा सडक पर आ जाने को लेकर चर्चा में है I

  • राजस्थान के सवाई माधोपुर के रणथम्भोर में बाघों में संघर्ष बढ़ने के कारण 19 जून 2025 को कनकटी बाघिन (2507) को कोटा के मुकुंदरा-हिल्स टाइगर रिजर्व एन लाया गया था I
  • कनकटी (2507) एरोहेड बाघिन T-84 की मादा शावक है I
  • हाल ही में बाघिन कनकटी के सडक पर आ जाने के कारण सुर्ख़ियों में है I

नाहरगढ़ अर्बन फारेस्ट के लेपर्ड रिहायसी इलाको में

  • राजस्थान की राजधानी जयपुर के तीन अर्बन फारेस्ट है -आभागढ़, झालाना एवं बीड्पापड I
  • राजधानी जयपुर के इन तीनों फारेस्ट का कुल क्षेत्रफल 62 वर्ग किमी है I
  • यहाँ 90-100 लेपर्ड विचरण करते है ,हाल ही दिसम्बर 2025 में लेपर्ड का मूवमेंट रिहायसी इलाकों में होने को लेकर चर्चा में है I

वनतारा के संस्थापक को ग्लोबल ह्यूमेनेटेरियन अवार्ड 2025 ,पहला एशियाई बने

रिलाईन्स इण्डस्ट्रीज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं वनतारा के संस्थापक अनंत अम्बानी को अमेरिका में दिसम्बर 2025 में ग्लोबल ह्यूमेनेटेरियन अवार्ड 2025 से नवाजा गया I

  • यह अवार्ड वन्य जीव एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाता है I
  • इस सम्मान को प्राप्त करने वाले अनंत अम्बानी सबसे युवा एवं पहले एशियाई व्यक्ति है I
  • इससे पहले यह अवार्ड अमेरिका के राष्ट्रपतियों जॉन एफ कैनेडी,बिल क्लिंटन सहित कई वैश्विक नेताओं को दिया जा चुका है I

अनानास के छिलके विनेगर बनाने के लिए उपयोगी

नागालैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अनानास के छिलकों से उच्च गुणवत्ता का सिरका ( विनेगर ) बनाया है I शोध कर्ताओं के अनुसार अनानास के छिलकों में सिरका बनाने का पर्याप्त शुगर की मात्रा है I यह सेब के महंगे सिरके का पौष्टिक विकल्प बन सकता है I

अन्य महत्वपूर्ण ‘Daily Current Affairs Capsule‘ पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top