✍️भारत में मकर संक्रांति
🔹मकर संक्रांति भारत का प्रमुख खगोलीय एवं कृषि पर्व है।🔹यह पर्व उस दिन मनाया जाता है जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है I
🔹सामान्यतः यह पर्व 14 जनवरी (कभी-कभी 15 जनवरी) को मनाया जाता है।
🔹मकर संक्रांति से उत्तरायण काल की शुरुआत मानी जाती है, जो शुभ माना जाता है।
✍️मकर संक्रांति मनाने का कारण
🔹 सूर्य की उत्तर दिशा में गति (उत्तरायण) शुरू होना
🔹 फसल कटाई का समय – किसानों के लिए उत्सव
🔹 धार्मिक मान्यता: इस दिन दान-पुण्य, स्नान और जप का विशेष महत्व
🔹महाभारत में भीष्म पितामह के देहत्याग का उल्लेख
✍️भारत में मकर संक्रांति के अन्य नाम
| राज्य /क्षेत्र | स्थानीय नाम |
| गुजरात | उत्तरायण |
| तमिलनाडु | पोंगल |
| पंजाब / हरियाणा | लोहड़ी |
| असम | माघ बिहू |
| कर्नाटक | सुग्गी |
| आंध्र प्रदेश / तेलंगाना | पेड्डा पंडुगा |
| बिहार / यूपी | खिचड़ी पर्व |
| राजस्थान | मकर संक्रांति / सकरात |
✍️मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव
🔹 मकर संक्रांति को पतंग उड़ाने की परंपरा विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
🔹गुजरात (अहमदाबाद) में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव आयोजित होता है।
🔹राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश में भी छतों से पतंगबाजी की परंपरा है।
🔹पतंग उत्सव सामाजिक समरसता और उत्साह का प्रतीक है।
✍️राज्य विशेष: राजस्थान में मकर संक्रांति
🔹राजस्थान में इसे “सकरात” कहा जाता है।
🔹जयपुर, जोधपुर, बीकानेर में विशेष पतंग उत्सव मनाया जाता है।
🔹इस दिन तिल-गुड़, गजक, रेवड़ी का दान एवं सेवन किया जाता है।
🔹पक्षियों को दाना डालने की परंपरा भी प्रचलित है।
🔹 राजस्थान में हांडीपुरा पतंग बाजार एशिया का सबसे बड़ा बाजार है, जो 150 साल पुराना है और वहां महिलाएं पतंग बनाती है तथा पुरुष बाजार में पतंगे बेचते हैं I
✍️One-Liner Facts (Exam Ready)
🔹 मकर संक्रांति सूर्य आधारित पर्व है, चंद्र आधारित नहीं।🔹 यह एकमात्र भारतीय त्योहार है जो लगभग हर वर्ष एक ही तिथि को आता है।
🔹 मकर संक्रांति से उत्तरायण काल प्रारंभ होता है।🔹 पोंगल पर्व मकर संक्रांति से जुड़ा कृषि उत्सव है।
🔹 गुजरात का पतंग महोत्सव विश्व प्रसिद्ध है।
🔹 राजस्थान में इसे सकरात कहा जाता है।
📝 परीक्षा उपयोगी MCQ (उत्तर व व्याख्या सहित)
Q1. मकर संक्रांति किस खगोलीय घटना से संबंधित है?
A) सूर्य का दक्षिणायण
B) सूर्य का उत्तरायण
C) चंद्र ग्रहण
D) पूर्णिमा ✅ सूर्य का उत्तरायण B)
Q2. मकर संक्रांति सामान्यतः किस तिथि को मनाई जाती है?
A) 13 जनवरी
B) 14 जनवरी
C) 15 फरवरी
D) 21 मार्च ✅ उत्तर: 14 जनवरी B)
Q3. मकर संक्रांति को तमिलनाडु में क्या कहा जाता है?
A) बिहू
B) लोहड़ी
C) पोंगल
D) सुग्गी ✅ उत्तर: पोंगल C)
Q4. अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव भारत के किस राज्य में आयोजित होता है?
A) राजस्थान
B) महाराष्ट्र
C) गुजरात
D) पंजाब ✅ उत्तर: गुजरात C)
Q5. राजस्थान में मकर संक्रांति को किस नाम से जाना जाता है?
A) पोंगल
B) सकरात
C) बिहू
D) उत्तरायण ✅ उत्तर: सकरात B)