Monthly Current Affairs Capsule | Nov,2025
ExSa ( Examsahayata ) में आपका स्वागत है ,विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे DELED प्रवेश परीक्षा 2026,REET, Teacher आदि में नवीनतम समसामयिकी पर Current Affairs के प्रश्न पूछे जाते है ,तो आपके लिए No Copy-Paste ,हमारी टीम द्वारा हाल ही में देश-विदेश एवं राज्यों में सम-सामयिक विषयों के आधार परMonthly Current Affairs, November,2025 के महत्वपूर्ण व्याख्या सहित प्रश्नोतर संग्रह तैयार किया गया है ,जो आपकी तैयारी को सरल, आसान एवं विश्वसनीय बनाने में सहयोग करेगी I
नवम्बर 2025 के Top Current Affairs :
- भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वर्तमान में कौन नियुक्त हुए ?
उत्तर-न्यायाधीश सूर्यकान्त
Explaination
व्याख्या – हरियाणा के सबसे Youngest एडवोकेट जनरल रह चुके जस्टिस सूर्यकान्त को 30 अक्टूबर 2025 को भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया गया I उन्होंने मुख्य न्यायाधीश की शपथ 24 नवम्बर,2025 को ग्रहण की Iउनका CJI के रूप में कार्यकाल 09 फ़रवरी,2027 तक रहेगा Iजस्टिस सूर्यकान्त भारत के 53वें Chief Justice Of india बने Iजस्टिस सूर्यकान्त का जन्म 10 फ़रवरी,1962 को हरियाणा के हिसार जिलें के पेटवार गाँव में हुआ I
2. हाल ही नवम्बर,2025 में राममंदिर के शिखर पर फहराए धर्म-ध्वज में कौनसा पेड़ अंकित है ?
उत्तर – कोविदार वृक्ष का चिन्ह
Explaination
व्याख्या – कोविदार को भारतीय आयुर्वेद,संस्कृति और वास्तु तीनों में अत्यंत महत्वपूर्ण वृक्ष माना जाता है I यह त्रेतायुग में अयोध्या का राज-चिन्ह था I यह भगवान् श्रीराम के राम-राज्य की सत्ता,शौर्य एवं धर्म का प्रतीक माना जाता है ,इसलिए अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कोविदार वृक्ष राम-राज्य के संकल्पों की याद दिलाता रहेगा I
3. कोविदार वृक्ष को ओर किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर- कचनार एवं पारिजात
Explaination
व्याख्या – कोविदार पेड के अन्य नाम कचनार,खैरवाल , मोहोटा , मंदार और पारिजात के नामों से जाना जाता है I इसका वानस्पतिक नाम बाऊहीनिया वेरिएगाटा ( Bauhinia Variagata ) है I कोविदार वृक्ष का कचनार नाम सबसे व्यापक इस्तेमाल,खैरवाल एवं मोहोटा स्थानीय नाम तथा मंदार ,पारिजात पौराणिक संदर्भों के आधार पर लिया जाता है I
4. भारत के किन क्षेत्रों में कोविदार वृक्ष पाया जाता है ?
उत्तर – उत्तर-प्रदेश ,बिहार
Explaination
व्याख्या : कोविदार वृक्ष मुख्यत: भारत के उत्तर-प्रदेश,बिहार,राजस्थान,पंजाब,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में पाया जाता है I
5. अयोध्या के राम-मंदिर के शिखर ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई कितनी है ?
उत्तर – लम्बाई – 22 फुट और चौड़ाई 11 फुट
Explaination
व्याख्या : – 25 नवम्बर, 2025 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर के शिखर पर 22 फुट लम्बा एवं 11 फुट चौड़े केसरिया धर्म ध्वजा का ध्वजारोहण किया गया I
6. हाल ही 25 नवम्बर,2025 को अयोध्या में स्थित राम मंदिर शिखर पर फहराए गये धर्म-ध्वजा में कौनसे चिन्ह अंकित है ?
उत्तर – ॐ (ओम) , सूर्यदेव और कोविदार वृक्ष के चिन्ह
Explaination
व्याख्या : – राम मंदिर के शिखर पर पहराये केसरिया ध्वज में ॐ ( ओम ), सूर्यदेव और कोविदार वृक्ष के चिन्ह अंकित है I ॐ ( ओम ) – ओम ॐ को सनातन धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है I यह हिन्दू-सनातन धर्म के शुभ प्रतीकों में से एक है Iइसके प्रभाव से विशेष सकारात्मक उर्जा बनी रहती है I ॐ ( ओम ) को सभी भगवानों का संयुक्त रूप माना गया है I सूर्यदेव – राम मंदिर के शिखर ध्वज पर सूर्य का चिन्ह भगवान् राम के सूर्यवंशी होने का प्रतीक है I माना जाता है कि सूर्य के पुत्र वैवस्वत मनु से सूर्यवंश का प्रारम्भ हुआ था I मान्यता के अनुसार राम जन्म के समय सूर्यदेव का रथ रुक गया था, तथा रावण विजय पर महर्षि अगस्त्य के कहने पर भगवान् राम ने सूर्यदेव की विशेष पूजा की थी I कोविदार वृक्ष – कोविदार को कचनार भी कहा जाता है ,यह राम-राज्य की सत्ता ,शौर्य एवं धर्म का प्रतीक है I
7. हाल ही सपन्न पहला विमेंस ब्लाइंड क्रिकेट टी20 विश्व कप किसने जीता ?
Explaination
उत्तर – विश्व का पहला विमेंस ब्लाइंड क्रिकेट टी20 विश्वकप 11 नवम्बर ,2025 से 23 नवम्बर,2025 तक श्रीलंका के पी. सरवनामुट्टू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ,कोलंबों में सम्पन्न हुआ जिसमे फाइनल मैच में भारत ने नेपाल को हराकर विजेता का ख़िताब जीता I भारतीय टीम की कप्तान दीपिका टीसी थी I
8. श्रीलंका में हाल ही में आए तूफान ( Cyclone) का क्या नाम था ?
उत्तर – दितवाह चक्रवात ( Ditwah Cyclone )
Explaination
व्याख्या :- हाल ही में श्रीलंका में आए दितवाह चक्रवात ने भारी तबाही मचाई है ,लाखों लोग इस तूफान से प्रभावित हुए है तथा कई लोगों के मौत की खबर भी है I सकंट की इस घडी में भारत ने अपने पडोसी देश की हर संभव मदद का एलान किया है तथा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से बात कर मदद का आश्वासन दिया I
9. श्रीलंका में आए दितवाह चक्रवात ( Ditwah Cyclone ) का नाम किसने प्रस्तावित किया ?
उत्तर – यमन द्वारा
Explaination
व्याख्या :- चक्रवात दितवाह का नाम यमन देश द्वारा प्रस्तावित किया गया था I दितवाह का मतलब लैगून होता है I यह नाम सोकोत्रा द्वीपसमूह में स्थित Ditwah lagoon से लिया गया है, जो अपनी अनोखी तटभूमि और समुंद्री पारिस्थितकी के लिए प्रसिद्द है Iअत: दितवाह नाम यमन की तटीय एवं समुंद्री विरासत का प्रतिनिधित्व करता है I
10. श्रीलंका में आए तूफान/चक्रवात दितवाह जैसे तूफानों ( Cyclone ) के नाम अनुमोदित कौन करता है ?
उत्तर – विश्व मौसम संगठन एवं सयुंक्त राष्ट्र ESCAP पैनल द्वारा
Explaination
उत्तर – तूफानों ( Cyclones) के नाम विश्व मौसम संगठन ( WMO ) और सयुंक्त राष्ट्र के ESCAP पैनल द्वारा पूर्व-नियोजित नियमों द्वारा अनुमोदित किया जाता है ,जिसमें सदस्य देशों द्वारा सांस्कृतिक ,धार्मिक और राजनितिक रूप से तटस्थ आसान उच्चारण वाले नाम शामिल होते है I
- भारतीय संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश | Economic Survey of India 2025–26
- भारत–यूरोपीय यूनियन FTA 2026: ‘Mother of All Deals’ | India EU Free Trade Agreement Current Affairs
- 77वां गणतंत्र दिवस 2026: पद्म पुरस्कार, वीरता सम्मान, मुख्य अतिथि व विशेष तथ्य | Daily Current Affairs
- 28वां राष्ट्रमंडल स्पीकर्स सम्मेलन 2026 | Commonwealth Speakers Conference Current Affairs
- Daily current Affairs | पहली बार जयपुर में सेना दिवस एवं जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल
Coution
Caution : If you found this information helpful, please leave your feedback in comments section below. This post is for educational purposes only, to make competitive exam preparation easier. Readers should read this post at their own discretion and verify its authenticity through appropriate channels. We will continue to strive to maintain 100% reliability.