सम-सामयिक घटनाओं आधारित Current Affairs Rajasthan2025
ExSa ( Examsahayata.in ) प्रतियोगी परीक्षाओं -DELED 2026, REET, TEACHER ग्रेड -1,2 तथा Constable Recruitment आदि Competitive Exams के लिए सम-सामयिक घटनाओं आधारित Current Affairs Rajasthan ( GK ) अक्टूबर,2025 के व्याख्या सहित ( With Explaination ) अति महत्वपूर्ण राजस्थान सम-सामयिक सामान्य ज्ञान सीरिज जो आपकी तैयारी को सरल बनाने में उपयोगी साबित होगी I
राजस्थान सम-सामयिक सामान्य ज्ञान : अक्टूबर 2025
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा माही-बांसवाडा राजस्थान परमाणु उर्जा परियोजना का उदघाटन कंहा किया गया ?
उत्तर :- नापला गाँव ,बांसवाडा राजस्थान
Explaination
व्याख्या : भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाडा जिले के नापला गाँव में 25 सितम्बर ,2025 को परमाणु उर्जा सयंत्र माही – बांसवाडा राजस्थान परमाणु उर्जा सयंत्र की आधारशिला रखी I अणुशक्ति विद्धयुत निगम लिमिटेड की इस परियोजना के लिए माही नदी ( माही-बजाज सागर बांध ) के जल का उपयोग किया जायेगा I
2. हाल ही ओरण सरंक्षण को लेकर हुए बईया विवाद किस जिलें में हुआ ?
उत्तर :- जैसलमेर, राजस्थान
Explaination
व्याख्या – राजस्थान के जैसलमेर जिले के बईया गाँव में स्थित रोहिडाला राय ओरण ( बईया विवाद ) पर अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा 600 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने एवं सरंक्ष्ण की मांग को लेकर दो महीने लम्बा धरना प्रदर्शन था जिसे बईया विवाद कहा गया Iइस विवाद का समाधान प्रशासनिक समझोते से हुआ ,जिसमें रोहिडाला राय ओरण को संरक्षित रखा गया और कम्पनी को ओरण से दूर एनाथ जी मंदिर के पास वैकल्पिक भूमि आबंटित की गई Iयह जैसलमेर के व्यापक ” ओरण बचाओ ” आन्दोलन का हिस्सा था I
3. सुप्रीम कोर्ट द्वारा 18 सितम्बर ,2024 को किस भूमि को वन ( संरक्षण ) अधिनियम 1980 के तहत ” डीम्ड फारेस्ट ” घोषित किया ?
उत्तर :- ओरण भूमि को
Explaination
व्याख्या :- सुप्रीम कोर्ट द्वारा 18 सितम्बर ,2024 को ओरण भूमि को वन ( संरक्षण ) अधिनियम 1980 के तहत ” डीम्ड फारेस्ट ” घोषित किया और सर्वेक्षण-सीमांकन हेतु समिति गठन के आदेश दिए जबकि अप्रैल 2025 में उच्च स्तरीय समिति बनाने का निर्देश आया तथा राजस्थान हाईकोर्ट ने अगस्त ,2025 में बईया के अलावा जैसलमेर के अन्य ओरण भूमि आवंटनों पर रोक लगाई I
4. हाल ही राजस्थान में चर्चित ” भादरिया राय ओरण ” किस जिलें से संबद्धित है ?
उत्तर :- पोकरण , जैसलमेर राजस्थान
Explaination
व्याख्या :- भादरियाराय ओरण जैसलमेर जिले के पोकरण तहसील के भादरिया गाँव के निकट स्थित एक प्रमुख पवित्र वन क्षेत्र है , जो भादरिया राय माता मंदिर से जुदा विशाल क्षेत्र है I यह ओरण लगभग 17,821 हेक्टेयर क्षेत्र ( 1,29,000 बीघा तक फैला हुआ ) है ,यह स्थानीय बहती राजपूतों की कुलदेवी आवड माता ( भादरिया राय माता ) को समर्पित है Iयह ओरण बिश्नोई समुदाय एवं अन्य स्थानीय समुदायों द्वारा धार्मिक आस्था से सरंक्षित रहा है ,वर्तमान में राजस्थान सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार in भूमियों को अगस्त 2025 को डीम्ड फारेस्ट घोषित कर अधिसूचना जारी कर दी गई है
5. राजस्थान में किस स्थान पर हाल ही में भारतीय सेना द्वारा ” अमोघ फ्यूरी ” युद्धाभ्यास किया गया ?
उत्तर :- राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित ” महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज ”
Explaination
व्याख्या :- भारतीय सेना द्वारा 19-20 सितम्बर,2025 तक राजस्थान के बीकानेर जिलें में स्थित ‘ महाजन फील्ड फायरिंग रेंज ‘ में एकीकृत फायर पावर युद्धाभ्यास ” अमोघ फ्यूरी ‘किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य वास्तविक युद्ध परिस्थितियों में सेना की युद्ध क्षमता,समन्वय और परिचालन तत्परता का परिक्षण करना था I यह युद्धाभ्यास भारतीय सेना की ‘ सप्त शक्ति कमांड ‘ द्वारा आयोजित किया गया I
6. केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रुप में किसकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई ?
Explaination
उत्तर :- केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा 26 सितम्बर ,2025 को जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य कार्यवाहक न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की तथा महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजस्थान हाईकोर्ट नियुक्त किया है I
7. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सितम्बर ,2025 को राजस्थान के लिए कितनी वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई ?
उत्तर :- 02 वन्दे भारत ट्रेन सहित तीन ट्रेनों को
Explaination
व्याख्या :- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सितम्बर,2025 में वीडियो कोम्फ्रेसिंग के माध्यम से दो वन्दे भारत ट्रेन जिसमें जोधपुर-दिल्ली कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस एवं बीकानेर-दिल्ली कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस के साथ ही उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया I
8. राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा SI भर्ती ,2020 पेपर लीक मामले में ‘व्यवस्थित भ्रस्टाचार ‘ का उल्लेख करने के बाद किस RPSC सदस्य ने इस्तीफा दिया ?
उत्तर :- RPSC सदस्य श्रीमती मंजू शर्मा द्वारा
Explainatio
व्याख्या :- SI भर्ती,2020 पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा RPSC सदस्यों पर गंभीर टिप्पणी ‘ व्यवस्थित भ्रस्टाचार ‘ के बाद RPSC सदस्य मंजू शर्मा ने 01 सितम्बर,2025 को इस्तीफा दे दिया जिसे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने स्वीकार कर लिया गया I
9. हाल ही में चर्चा में रहे RPSC आयोग में राजस्थान सरकार ने सितम्बर ,2025 में कितने नये सदस्यों की नियुक्ति की ?
उत्तर :- तीन सदस्यों की नियुक्ति
Explaination
व्याख्या :- राजस्थान में पपेर लीक को लेकर सुर्ख़ियों में रहे RPSC आयोग में राजस्थान भजनलाल सरकार ने तीन नये सदस्यों की नियुक्ति 23 सितम्बर 2025 को की गई जिसमें नियुक्त सदस्य हेमंत प्रियदर्शी , डॉ. अशोक कुमार कलवार और डॉ. सुशिल कुमार बिस्सू प्रमुख है ,अब राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC) में कार्यरत कुल सात सदस्य हूँ गए है I वर्तमान में RPSC चैयरमेन यू. आर.साहू है I
10. मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा सेवा पंखवाडा अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान कब एवं कंहा से शुरू किया ?
उत्तर :- 17 सितम्बर,2025 मानसरोवर स्थित सिटी पार्क जयपुर से
Explaination
व्याख्या :- राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल ने प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को सेवा पंखवाडा एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क से की तथा यह सेवा पंखवाडा 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर,2025 तक चलेगा जिसमें प्रमुख कार्य ‘ एक पेड़ माँ के नाम ‘ वृक्षारोपण अभियान एवं सार्वजानिक स्थलों की सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना है I
11. पोषण पंखवाडा,2025 में देश में प्रथम स्थान पर कौनसा राज्य रहा ?
उत्तर – राजस्थान
Explaination
व्याख्या :- राजस्थान पोषण पंखवाडा 2025 में देश में प्रथम स्थान पर रहा क्यूंकि राज्य की मातृ मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर दर्ज की गई ,जो 86 लाख प्रति एक लाख जीवित जन्म है I
12. राजस्थान के मांड गायन में वर्ष 2025 का पद्श्री पुरुस्कार किसे दिया गया ?
उत्तर :- वर्ष 2025 मांड गायन क्षेत्र में राजस्थान से बेगम बतुल को पद्मश्री अवार्ड दिया गया I
Explaination
व्याख्या :- राजस्थान से वर्ष 2025 का पद्मश्री अवार्ड पाने वाली बेगम बतुल मांडगायिका का है तथा जयपुर निवासी है I इनके अलावा आध्यात्म-शिक्षा क्षेत्र में सीकर के रहने वाले बैजनाथ महाराज ,साहित्य क्षेत्र में जोधपुर निवासी शीनकाफ निजाम ( शिवकिशन बिस्सा) को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया I
13. 4 जून 2025 को किन दो जगहों को रामसर साईट में शामिल किया गया ?
उत्तर :- खीचन और मीनार
Explaination
व्याख्या :- 4 जून 2025 को फलोदी जिले के खीचन एवं उदयपुर के मीनार को रामसर साईट में शामिल किया गया है I
14. दुबई में 26 अक्टूबर 2025 को हुए ‘इण्डिया फेस्ट ‘ में राजस्थानी प्रवासी के रुप में किन्हें सम्मानित किया गया ?
उत्तर : – डॉ. रोमित पुरोहित ( एमिरेट्स लव इंडिया अवार्ड )
Explaination
व्याख्या :- डॉ रोमित पुरोहित को पहला प्रवासी राजस्थनी के रूप में सम्मानित किया गया ,जो कोविड हीरो एवं स्वास्थ्य सेवा में योगदान के लिए चुने गए I दुबई के ज्बील पार्क में आयोजित ‘इण्डिया फेस्ट ‘ युएई – भारत संबधों को मजबूत करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया I
15. दुबई में 13 अक्टूबर ,2025 को आरबीपीजी एवं राजस्थान फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘दिवाली उत्सव -2025’ में किसे ‘ राजस्थान रत्न अवार्ड 2025 ‘ दिया गया ?
उत्तर :- डॉ. अरुण चतुर्वेदी
Explaination
व्याख्या :- दुबई में आयोजित ‘ दिवाली उत्सव -2025 ‘ में डॉ अरुण चतुर्वेदी को ‘राजस्थान रत्न अवार्ड -2025’ दिया गया I यह सम्मान समाजसेवा,सुशासन,शिक्षा और राज्य विकास में योगदान के लिए दिया जाता है I डॉ अरुण चतुर्वेदी वर्तमान में ‘ राजस्थान वित्त आयोग अध्यक्ष ‘ के पद पर काम कर रहे है I