Exam-Oriented Weekly Current Affairs Capsule | Dec,2025 | Question with Explanation

Examsahayata में आपका स्वागत है ,2025-26 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं – DELED ( डिप्लोमा इन एलेमेंट्री एजुकेशन ) ,राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) द्वारा आयोजित REET ( लेवल-1 & लेवल -2 ) 2026 आदि में सम-सामयिक घटनाओं आधारित प्रश्न पूछे जाते है I Examsahayata आपकी तैयारी को आसान एवं सटीक बनाने के लिए ” Exam-Oriented Weekly Current Affairs Capsule ” लेकर आया है ,जिसमें Weekly Current Affairs के अति महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर व्याख्या सहित आसान शब्दों में दिया गया है ,जिसका अध्ययन कर आप अपनी परीक्षा तैयारी सुदृढ़ कर सकते हो I

Examsahayata पर आपको ” NCERT CBSE Self-Made Notes,GS & GK Questions-No Copy-paste and Lates Current Affairs For All Competitive Exams ” के साथ-साथ दिसंबर ,2025 से अंतर्राष्ट्रीय,राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक ‘ Weekly Current Affairs’ आधारित प्रत्येक सप्ताह के अंत में ( वीकेंड ) ” Exam-Oriented Weekly Current Affairs Capsule ” मिलेगी I

”Exam-Oriented Weekly Current Affairs Capsule ” में सप्ताह भर की सम-सामयिक देश-विदेश एवं प्रादेशिक करेंट अफेयर्स के व्याख्या सहित प्रश्नोत्तरी एवं नोट्स उपलब्ध करवाते है,हम विश्वसनीयता को देखते हुए Self-Made,No Copy-paste की थीम को महत्व देते है I

Exam-Oriented Weekly Current Affairs Capsule | Question with Explanation

Q1. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों द्वारा बीमा प्रीमियम राशि कितना प्रतिशत है ?

उत्तर – ✅ 15 %

Explanation

📝 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों द्वारा देय प्रीमियम बीमित राशि का 15% है , शेष प्रीमियम का भुगतान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जाता है I

Q2. हाल ही वायरल हेपेटाइसीस प्रोग्राम ( NVHCP ) के तहत दिल्ली का पहला एवं देश का चुनिन्दा मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर ( MTC) कहाँ शुरू किया गया ?

उत्तर –✅ लोकनायक अस्पताल, दिल्ली

Explanation

📝 दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में 8 दिसंबर,2025 को राजधानी दिल्ली का पहला एवं देश का चुनिंदा वायरल हेपेटाइसीस प्रोग्राम ( NVHCP ) के तहत मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर ( MTC) शुरू किया गया जिससे हेपेटाइसीस B एवं C के मरीजों को उन्नत, व्यवस्थित एवं निशुल्क सुविधा मिलेगी I यह भारत सरकार के वर्ष 2030 तक वायरल हेपेटाइसीस को ख़त्म करने के लखी को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है I

Q3. मानवाधिकार दिवस kb मनाया जाता है ?

उत्तर – ✅ 10 दिसम्बर प्रतिवर्ष

Explanation

📝 प्रति वर्ष 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है ,क्यूंकि इसी दिन 1950 को यूएन द्वारा मानवाधिकारों को परिभाषित किया गया था I यह दिवस व्यक्तियों के अधिकारों के हनन,उल्लघन के विरुद्ध खड़े होने एवं आवाज उठाने के लिए प्रेरित करता है I

Q4. देश की पहली शहर के भीतर चलने वाली रोप-वे कार सेवा कहाँ शुरू होगी ?

उत्तर – ✅ वाराणसी ( काशी विश्वनाथ मंदिर से वाराणसी रेलवे स्टेशन तक )

Explanation

📝 वाराणसी, उत्तर-प्रदेश में रेलवे-स्टेशन से काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोप-वे कार सेवा शुरू की जा सकती है I यह देश की पहली शहर के भीतर चलने वाली रोप-वे कार सेवा है I यह मई,2026 तक शुरू होने की संभावना है I जिसमें 148 केबल कार से हर दिन करीब 1 लाख लोग यात्रा कर पाएंगे I

Q5. इंडिगो विमानन फ्लाइट संकट की जाँच करने वाली संस्था कौनसी है ?

उत्तर – ✅ सीसीआई

Explanation

📝 देश में निष्पक्ष कारोबार पर नजर रखने वाली संस्था सीसीआई ( कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ़ इंडिया ) हाल ही दिसम्बर,2025 के इंडिगो विमानन संचालन संकट की जाँच करेगी I

Q6. देश में उच्च शिक्षा का सिंगल रेग्युलेटर बनाने हेतु प्रस्तावित बिल का क्या नाम है ?

उत्तर – ✅ विकसित भारत शिक्षा अधीक्षण विधेयक

Explanation

📝 केन्द्रीय केबिनेट द्वारा 12 दिसंबर,2025 को UGC, NTCT एवं NCTE जैसी संस्थाओं की जगह नई संस्था ‘ विकसित भारत शिक्षा अधीक्षण ‘ नाम से वित्त मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित बिल को मंजूरी दे गई I

Q7. विकसित भारत शिक्षा विधेयक किसके तहत लाया जा रहा है ?

उत्तर –✅ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 या NEP/20

Explanation

📝 इसकी स्थापना NEP/20 के तहत की जा रही है I इस संस्था के तीन दायित्व जैसे – नियमन,मान्यता एवं पेशेवर मानकों का निर्धारण करना है Iयह उच्च शिक्षा का एकल नियामक है I

Q8. उच्च शिक्षा के कौनसे दो क्षेत्र ‘विकसित भारत शिक्षा अधीक्षण ‘ के दायरे से बहार रहेंगे ?

उत्तर – ✅ चिकित्सा एवं विधि

Explanation

📝 विकसित भारत शिक्षा अधीक्षण के दायरे से फ़िलहाल चिकित्सा एवं विधि को बाहर रखा गया है I इस बिल का पहले नाम ‘ हायर एजुकेशनल कमिशन ऑफ़ इंडिया ‘ था I

Q9. केंद्र सरकार ने बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढाने के उद्देश्य से किस अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी I

उत्तर – ✅ बीमा अधिनियम 1938 में

Explanation

📝 केन्द्रीय केबिनेट ने 12 दिसंबर,2025 को बीमा क्षेत्र में FDI ( विदेशी निवेश ) की सीमा 100% तक करने के लिए बीमा अधिनियम 1938 में संशोधन को मंजूरी दे दी I इनके अलावा LIC अधिनियम 1956, IRDAI अधिनियम 1999 में भी संशोधन होगा Iयह सरकार के वर्ष 2047 तक सबके लिए बीमा के लक्ष्य को हासिल करने में अहम कदम है I

Q10. दिल्ली सरकार द्वारा निजी स्कूलों के मनमाने तरीके से फीस बढाने को लेकर कौनसा अधिनियम लागु किया गया ?

उत्तर –✅ दिल्ली स्कुल शिक्षा ( शुल्क निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता ) अधिनियम 2025

Explanation

📝 दिल्ली सरकार ने 10 दिसंबर 2025 को यह अधिनियम लागु किया ताकि बच्चों की पढाई को शुल्क बोझ से मुक्त करना एवं अभिभावकों को मनमानी फीस से बचाया जा सके I

Q11. वर्ष 2025 के चर्चित शब्द कौनसे रहे ?

उत्तर –✅ AI Slop, Parasocial एवं Rage Bait

Explanation

📝 AI Slop – low quality content अर्थात ऐसा कंटेंट जो लोग मांग भी नही रहे फिर भी आपकी टाइमलाइन पर आ जाए Iयह शब्द Macquarie Dictionary ने चुना है I Parasocial – केम्ब्रिज द्वारा चयनित शब्द , ऐसा रिश्ता जो एकतरफा हो -लोग अब AI CHATBOX को अपना साथी मानने लगे है I Rage Bait– गुस्सा दिखाकर वायरल होने की कला या जानबूझकर भड़काऊ वाले पोस्ट करना I

Q12. ऑपन एआई ( Open-AI ) ने हाल ही अपना कौनसा नया मॉडल लॉन्च किया ?

उत्तर – ✅ GPT-5.2

Explanation

📝 ऑपन एआई ( Open-AI ) ने अब तक सबसे एडवांस मॉडल GPT-5.2 नया मॉडल लॉन्च किया है I GPT-5.2 ने GDPVAL टेस्ट में 70.9% एक्यूरेसी एवं Tau2 बेंचमार्क में 98.7% एक्यूरेसी हासिल की है I

Q13. GPT-5.2 के कितने वर्जन लॉन्च किए गये ?

उत्तर – ✅ तीन वर्जन INSTANT, THINKING एवं PRO

Explanation

📝 GPT-5.2 का Instant वर्जन रोजमर्रा के users का फ़ास्ट हेल्पर,यह नोट्स,छोटी समरी,हलकी रिचर्स ,सोशल मिडिया ड्राफ्ट एवं रोजमर्रा की पूछताछ के लिए उपयोगी है I Thinking – यह गहराई वाले कामों के लिए उपयोगी और Pro वर्जन बड़े संगठनों एवं टीमों के लिए है I

Q14. सरकार के DPIIT पेनल ने किन कम्पनियों को कॉपीराईट कंटेंट इस्तेमाल को लेकर अनिवार्य लाइसेंस देने का सुझाव दिया है ?

उत्तर- ✅ AI कम्पनियों को

Explanation

📝 सरकार के DPIIT पेनल द्वारा AI कम्पनियों को कॉपीराईट कंटेंट इस्तेमाल को लेकर अनिवार्य लाइसेंस देने का सुझाव दिया ताकि कंटेंट मालिकों को रोयल्टी का क़ानूनी अधिकार मिल सके I

Q15. केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा शीतकालीन सत्र में संसद में देश में वर्ष 2036 तक बुजुर्गों की कितनी संख्या होना बताया ?

उत्तर – ✅ 22.74 करोड़

Explanation

📝 हाल ही संसद के वर्ष 2025 के शीतकालीन सत्र के दौरान केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने बताया कि देश में 2036 तक बुजुर्गों की संख्या 22.74 करोड़ ( 60 साल या उपर ) हो जाएगी, 2011 की जनगणना में 60 साल या उससे उपर के उम्र वाले लोगों की संख्या 10.36 करोड़ थी Iजो देश की आबादी का 8.4 % थी ,वहीं 2036 में यह हिस्सेदारी 14.9 % हो जाएगी I

Q16. ‘द लैसेंट रीजनल हेल्थ साउथ ईस्ट एशिया ‘ की स्टडी के आधार पर हर साल भारत में डिप्रेशन से जुडी आत्महत्याओं में कितनी कमी आ सकती है ?

उत्तर –✅लगभग 15 % की कमी

Explanation

📝 देश में डिप्रेशन की सही स्क्रीनिंग हो तो हर साल होने वाली डिप्रेशन संबधी आत्म-हत्याओं में 15% की कमी आ सकती है तथा सालाना 29100 करोड़ -48200 करोड़ रु तक की बचत भी हो सकती है I जो देश की GDP का 0.19% -0.32% है I

Q17. हाल ही वर्ष 2025 के आखिर में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा भारत के AI बुनियादी ढांचें में कितने निवेश की घोषणा की ?

उत्तर – ✅ 1.58 लाख करोड़ रूपये ( 17.5 अरब डॉलर )

Explanation

📝 माइक्रोसॉफ्ट के सीओ सत्य नडेला ने 9 दिसम्बर,2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की तथा एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश भारतीय AI सेक्टर में 17.5 अरब डॉलर की घोषणा की ,यह निवेश 2026-2029 के बीच किया जायेगा I

Q18. हाल ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किसके निर्यात पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात कही ?

उत्तर –✅ भारत के बासमती चावल के निर्यात पर

Explanation

📝 हाल ही दिसम्बर 2025 को वाइट हाउस में किसानों के साथ बैठक में किसानों द्वारा भारत को चावल डंप करने की बात पर डोनाल्ड ट्रम्प ने अतिरिक्त टैरिफ लगाने का बयान दिया I

Q19. एग्रीकल्चर एंड प्रोस्सेड फ़ूड प्रोडक्ट एक्सपोर्ट डवलपमेंट अथोरिटी के अनुसार 2024-25 में अमेरिका को कितना चावल निर्यात किया गया ?

उत्तर – ✅ 2.74 लाख टन चावल

Explanation

📝 वर्तमान तक भारत के चावल पर अमेरिका 10% टैरिफ वसूलता है I

Q20. भारत द्वारा वर्ष 2024-25 में कितना बासमती चावल निर्यात किया गया ?

उत्तर – ✅ 48.87 लाख टन बासमती चावल

Explanation

📝 भारत द्वारा वर्ष 2024-26 में 48.87 लाख टन बासमती चावल का निर्यात किया गया I जिसमे से केवल 2.74 लाख टन बासमती चावल अमेरिका को निर्यात किया गया ,जो चावल के कुल निर्यात का करीब 5% है I

Q21. भारत द्वारा सबसे ज्यादा बासमती चावल किस देश को निर्यात किया जाता है ?

उत्तर – ✅ सऊदी अरब , 20.25%

Explanation

📝 भारत द्वारा सबसे अधिक बासमती चावल 20.25% सऊदी अरब, दुसरे स्थान पर इराक 14.30%, तीसरे स्थान पर ईरान 12.67% है ,वहीं अमेरिका 5.67% के साथ छठे स्थान पर एवं 3.2% के साथ ब्रिटेन सातवें स्थान पर है I

Q22. हाल ही में नागरिकता से पहले वोट मामले में किस नेता से दिल्ली की एक अदालत द्वारा नोटिस देकर जवाब माँगा ?

उत्तर –✅ सोनिया गाँधी ,कांग्रेस वरिष्ठ नेता

Explanation

📝 कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गाँधी को एक याचिकाकर्ता के आधार पर अदालत ने नोटिस दिया ,याचिका में आरोप लगाया गया कि सोनिया गाँधी ने 1980 में अपना नाम वोटर list में शामिल करवाया लेकिन उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता ली थी I

Q23. हाल ही में 6 दिसम्बर 2025 को गोवा के रोमियो लेन नाम का क्लब किस कारण चर्चा में रहा ?

उत्तर – ✅ नाईटक्लब अग्निकांड के कारण

Explanation

📝 गोवा के क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन ‘ में लगी आग से 25 लोगों की मौत हो गई तथा क्लब मालिक सौरभ-गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल द्वारा ब्लू नोटिस जारी करने के कारण यह क्लब चर्चा में रहा I

Q24. अमेरिका में आयोजित कार्यक्रम में ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किस भारतीय को किया गया ?

उत्तर – ✅ अनंत अम्बानी ,रिलायंस इण्डस्ट्रीज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर

Explanation

📝 वन्य जीव एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए वनतारा के संस्थापक अनंत अम्बानी को अमेरिका में हाल ही 2025 में ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया I

Q25. नागालैंड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किसके छिलकों से उच्च गुणवत्ता का सिरका ( विनेगर ) बनाया है ?

उत्तर – ✅ अनानास के छिलकों से

Explanation

📝 शोध कर्ताओं के अनुसार अनानास के छिलकों में सिरका बनाने का पर्याप्त जरुरी शुगर की मात्रा मौजूद है I यह सेब के महंगें छिरके का पौष्टिक विकल्प बन सकता है I

Q26. हाल ही में दिसम्बर, 2025 में किस भारतीय त्यौहार को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया ?

उत्तर -✅ दीवाली को

Explanation

📝 10 दिसंबर,2025 को दिल्ली स्थित लाल किले में हुई यूनेस्को बैठक में भारतीय त्यौहार दीवाली को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया I यह देश की 16 वीं विरासत है Iजिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है I

Q27. भारत ने यूनेस्को की वर्ष 2027 की बैठक के लिए किसका प्रस्ताव तैयार किया है ?

उत्तर – ✅ छठ पर्व, वाल्मीकि रामायण एवं राम राजा मंदिर ( ओरछा)

Explanation

📝 भारत ने यूनेस्को की विश्व-धरोहर सूची में शामिल करने के लिए वर्ष 2027 की बैठक के लिए बिहार के मुख्य त्यौहार छठ पर्व,वाल्मीकि रामायण और ओरछा के राजा राम मंदिर का प्रस्ताव तैयार किया है I

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top