प्रतियोगी परीक्षाओं REET | DELED | RPSC | RSSB | TEACHER L-1/L-2 | SSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के ‘Weekly Current Affairs Analysis | राजस्थान, भारत एवं विश्व करेंट अफेयर्स GK’ से संबंधित अध्ययन सामग्री ‘ ExSa Weekly Current Affairs Capsule -Jan 2026’ पढ़ें, इसमें देश विदेश एवं प्रादेशिक सम – सामयिक घटनाओं का विश्लेषण संग्रह आसान शब्दों में तैयार किया गया है I
ExSa Weekly Current Affairs Capsule प्रत्येक वीकेंड एक्जाम सहायता पर उपलब्ध कराया जाता है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं REET | DELED | RPSC | RSSB | TEACHER L-1/L-2 | SSC आदि की तैयारी के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री है I
नीचे वर्ष 2026 के जनवरी माह के प्रथम सप्ताह आधारित ‘ExSa Weekly Current Affairs Capsule -Jan 2026’ सम सामयिक विश्लेषण दिया गया है I
🌍भारत सम- सामयिक 2026
➤ DRDO द्वारा प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण
रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन ( DRDO ) ने 31 दिसंबर , 2025 को ओड़िसा के इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज,अब्दुल कलाम द्वीप के पास समुन्द्र तट से सतह से सतह तक मार करने वाली कवासी – बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया I DRDO ने एक ही लांचर से लगातार दो ‘प्रलय ‘ मिसाइलें ( Salvo Launch ) सफलता पूर्वक दागी ,जो अपने लक्ष्यों तक पहुंचनें में पूरी तरह सफल रही I
✔ प्रलय मिसाइल की विशेषताएं –
- प्रकार – सतह से सतह तक मार करने वाली क्वासी-बैलेस्टिक मिसाइल
- ईंधन – ठोस प्रोपेलेंट ( Solid Fuel )
- रेंज – करीब 150 किमी से 500 किमी तक ( पेलोड के आधार पर )
- स्पीड ( गति ) – Mach 6+ ( आवाज से करीब 6 गुना तेज )
✔ एक साथ दो मिसाइलें दागने की क्षमता प्रलय मिसाइल को तेज प्रतिक्रिया वाले युद्ध परिदृश्यों के लिए उपयोगी बनाती है I
➤ विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग |विराट रामायण मंदिर ,बिहार में स्थापित होगा
तमिलनाडु के महाबलीपुरम में बना एक विशाल 210 टन वजनी शिवलिंग बिहार के रामायण विराट मंदिर के लिए हाल दिसंबर 2025 में भेजा है ,जो भारत की आस्था ,शिल्पकला एवं इंजीनियरिंग कौशल का अद्भुत उदाहरण है Iयह विश्व के सबसे भारी शिवलिंगों में से एक है I महाबलीपुरम प्राचीन पल्लवकालीन पत्थर शिल्पकला के लिए प्रसिद्द है और यह यूनेस्कों की विश्व धरोहर स्थल भी है I
✔ शिवलिंग की विशेषताएं –
- शिवलिंग का वजन – लगभग 210 टन
- निर्माण सामग्री – ग्रेनाईट पत्थर से निर्मित
- निर्माण स्थल – महाबलीपुरम ( तमिलनाडु )
- शिल्प शैली – प्राचीन द्रविड़ शिल्प परम्परा
- परिवहन – विशेष मल्टी-एक्सल ट्रेलर एवं परिवहन इंजीनियरिंग द्वारा
✔ विराट रामायण मंदिर बिहार में स्थित है,यंहा भगवान् श्रीराम के जीवन,आदर्शों एवं रामायण की सम्पूर्ण कथा को स्थापत्य, मूर्तिकला एवं सांस्कृतिक प्रतीकों के माध्यम से जीवंत किया जायेगा I
➤ देश की सहकारी सर्विस | भारत टैक्सी
केंद्र सरकार की सहकारी मॉडल पर आधारित नई टैक्सी सेवा का नाम ‘ भारत टैक्सी ‘ है ,जिसे सहकारी क्षेत्र के ड्राईवर-मालिकों के लिए एप्प-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफार्म के रूप में तैयार किया गया है I यह सहकारी सर्विस निजी ओला-उबेर जैसी सेवाओं का विकल्प होगी तथा इसका उद्देश्य ड्राइवरों को बेहतर कमाई एवं यात्रियों को पारदर्शी किराया पर सेवा देना है I
- भारत टैक्सी का ट्रायल या पायलट रन दिसम्बर, 2025 में दिल्ली एवं सूरत ( गुजरात ) में करीब 650 वाहनों के साथ पूरा किया गया I
- भारत टैक्सी की शुरुआत 01 जनवरी,2026 को दिल्ली -NCR से हुई तथा इसके बाद मुंबई,बैगलुरु, चेनई, हैदराबाद, कोलकाता जैसे मेट्रों शहरों में चरणबद्ध विस्तार की योजना है I
- यह सेवा सहकारी क्षेत्र की मल्टी- कोओपरेटिव सोसायटी Sahakar Taxi Cooperative Limited द्वारा संचालित की जाएगी एवं इसका ब्रांड नाम ‘Bharat Taxi ‘ है I
- भारत टैक्सी सेवा को केन्द्रीय सहयोग मंत्रालय ( Ministry Of Cooperation ) एवं तकनिकी सहयोग के लिए National e-Governance Division ( NeGD ), Digital Corporation, MeitY की साझेदारी है I
➤पार्वती-अर्गा पक्षी अभ्यारण्य |इको-सेंसिटिव जॉन घोषित
पार्वती – अर्गा पक्षी अभ्यारण्य उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित है,जिसे केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ( MoEFCC ) द्वारा 30 दिसंबर, 2025 को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम,1986 के तहत अधिसूचना जारी कर इको-सेंसिटिव जॉन ( ESZ ) घोषित किया I
- यह पक्षी-विहार लगभग 1084 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है यंहा मध्य एशिया एवं तिब्बत से प्रवासी पक्षी आते है I
- यह अभ्यारण्य जैव-विविधता एवं आद्र-भूमि पक्षी अभ्यारण्य है I
- विश्व आद्र भूमि दिवस 02 फ़रवरी,2025 को इसे केन्द्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु मंत्रालय ने रामसर साईट घोषित किया गया I
- यह अभ्यारण्य दो प्रमुख वर्षा निर्भर गोखरू झीलों ( पार्वती-अर्गा ) से युक्त है,जो इंडो-गंगेटिक बाढ़भूमि का हिस्सा है I
➤ स्मृति मंधाना 10,000 रनों के क्लब में
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बाएं हाथ की बैटर स्मृति मंधाना हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में 10,000 रन पुरे कर मिताली राज के बाद ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाडी बनी Iस्मृति के 10053 रन है तथा दुनिया के लिहाज से चौथी महिला क्रिकेटर है I
➤ NTA के डायरेक्टर जनरल | राकेश अग्रवाल
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एंजेसी ( NTA ) के वर्तमान DG राकेश अग्रवाल है I NTA देश की मुख्य आंतकवाद – रोधी जांच एंजेसी है ,जो देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों,कट्टरपंथ,सीमापार नेटवर्क एवं संगठित अपराधों की जांच करने वाली राष्ट्रीय एंजेसी है I
- स्थापना – 2009
- मुख्यालय – नई दिल्ली
➤ बनैई मेनाशे समुदाय | मणिपुर-मिजोरम
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर एवं मिजोरम में बसे ‘बनैई मेनाशे समुदाय ‘ हाल ही में घर वापसी को लेकर चर्चा में है I बनैई मेनाशे समुदाय के लोग इजराइल के मूलनिवासी है I इजराइल द्वारा इस समुदाय के करीब 5800 लोगों के घर वापसी योजना हेतु वितीय स्वीकृति जारी की है I बनैई मेनाशे समुदाय खुद को ‘दस खोई हुई जनजातियों ‘में से ‘ मेनाशे ‘ का वशंज मानती है I
➤ भारत की पहली वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन
भारत की पहली वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन जनवरी 2026 के दुसरे पंखावाडे में कलकत्ता – गोवाहटी के बीच संचालित की जाएगी तथा वर्ष 2026 के अंत तक कुल 12 वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन हो जाएगी I देश में कुल 200 वन्दे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाई जाने की योजना है I
✔ वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन की –
- गति /स्पीड – 180 किमी/घंटा
- कुल यात्री – 823
- कोच – AC-3 –11 | AC-2 – 4 | AC-1 – 1
➤ वायु सेना के नए वाइस चीफ | एयर मार्शल नागेश कपूर
भारतीय वायु सेना के नए वाइस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने 1 जनवरी, 2026 को अपना पदभार संभाला तथा इससे पहले नागेश कपूर दक्षिण-पश्चिम कमांड के कमाडिंग-इन चीफ थे I एयर मार्शल नागेश नर्मेदेश्वर तिवारी की जगह लेंगें I
➤ गिग वर्कर्स
गिग वर्कर्स ऐसे लोग जो अपनी पारंपरिक नौकरी करने के बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अस्थाई याकोई प्रोजेक्ट आधारित काम करते है, जिसके चलते उन्हे काम के बदले भुगतान किया जाता है I
हाल ही में अपनी मांगों को लेकर गिग वर्कर्स हड़ताल करने को लेकर चर्चा में हैं, इसलिए सरकार द्वारा श्रम संहिता सुरक्षा कोड में इनके लिए क्या प्रावधान हैं –
✔ श्रम संहिता 2020
- केंद्र सरकार द्वारा गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा हेतु श्रम संहिता सुरक्षा कोड 2020 में कई प्रावधान किए गए हैं I
- 16 वर्ष की उम्र के बाद गिग वर्कर्स को सरकार के पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा I
- वित्तीय वर्ष में कम से कम 90 दिन तक किसी एक एग्रीगेटर के साथ काम करना आवश्यक होगा I
➤ अर्नेस्ट एंड यंग रिपोर्ट 2025
- अर्नेस्ट एंड यंग रिपोर्ट के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था वर्ष 2047 तक 26 ट्रिलियन डॉलर ( 2314 लाख करोड़ ) हो सकती है I
- भारत की प्रतिव्यक्ति आय 2.5 लाख से बढ़कर 2047 में 13.5 लाख हो जाएगी I
- वर्तमान में भारत 4.18 ट्रिलियन डॉलर ( 3.76 लाख करोड़ ) के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है I
➤ट्रेड मार्क रजिस्ट्रेशन 2024-25
- भारत ने वर्ष 2024-25 में एक ही वर्ष में 5.5 लाख से अधिक ट्रेडमार्क रजिस्टर कर रिकॉर्ड बनाया है I
- ट्रेडमार्क एक्ट 1999 में बना है, जिसमें ट्रेडमार्क की वैद्यता 10 साल है I
- सबसे ज्यादा ट्रेडमार्क फार्मास्युटिकल, वेटनरी प्रोडक्ट व सैनिटरी प्रिपरेशन में हुआ I
➤ देश की मिलेट क्वीन
- देश की मिलेट क्वीन लहरी बाई डिंडोरी ( मध्य प्रदेश ) की निवासी है I
- वह मध्य प्रदेश की बैगा जनजाति से आती है I
- लहरी बाई ने विलुप्त हो रहे 150 से ज्यादा मोटे अनाजों के बीजों का संग्रहण कर बीज बैंक बनाने को लेकर चर्चा में है I
- मोटे अनाजों को श्री अन्न भी कहा जाता है I
➤ शेर्ड मारिन फिर बने कोच
- हॉकी इंडिया बोर्ड ने शेर्ड मारिन को हाल ही में दूसरी बार भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है I
- इससे पहले वर्ष 2017-2021 तक शेर्ड मारिन भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं I
- डच कोच शेर्ड मारिन के कार्यकाल में भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथा स्थान प्राप्त किया था I
➤मिनी अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट
हैदराबाद के स्टार्टअप टेकमी-2 स्पेस एवं EON स्पेस लैब्स के सेटेलाइट मिनी अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट को पहली बार भारतीय स्पेस एंजेसी इसरो द्वारा लॉन्च किया जाएगा, यह इसरो द्वारा लॉन्च किया जाने वाला पहला निजी क्षेत्र का सेटेलाइट होगाI
- मिनी अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट ( MOI -1) नाम के इस मिशन को भारतीय स्पेस एंजेसी इसरो के पीएसएलवी (PSLV) से लॉन्च किया जाएगा I
- यह 500 किमी ऊंचाई के लो अर्थ ऑर्बिट (low Earth orbit) में स्थापित होगा I
➤ सूरत पहला स्लम फ्री शहर बनेगा
गुजरात का सूरत शहर देश का सबसे पहले स्लम फ्री शहर बनने को लेकर चर्चा में है I राज्य सरकार एवं सूरत नगर निगम ने पीएम आवास योजना के तहत झुग्गियों की जगह मल्टी-स्टोरी मकान बनाकर लोगों को दिया जाएगा I
➤ जनगणना 2027 का प्रथम
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 जनवरी 2026 को देश की जनगणना-2027 के प्रथम चरण की अधिसूचना जारी की I
- भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक होगा I
- प्रथम चरण में देश की सभी संरचनाओं, घरों, मकानों एवं परिवारों की व्यवस्थित सूची तैयार किया जाएगा I
- गृह सूचीकरण अभियान से पहले 15 दिनों तक स्वगणना का विकल्प भी मिलेगा I
अन्य महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स & NCERT CBSE NOTES Class 1-12 के पढ़ें –
latest post click below 👇
- भारतीय संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश | Economic Survey of India 2025–26
- भारत–यूरोपीय यूनियन FTA 2026: ‘Mother of All Deals’ | India EU Free Trade Agreement Current Affairs
- 77वां गणतंत्र दिवस 2026: पद्म पुरस्कार, वीरता सम्मान, मुख्य अतिथि व विशेष तथ्य | Daily Current Affairs
- 28वां राष्ट्रमंडल स्पीकर्स सम्मेलन 2026 | Commonwealth Speakers Conference Current Affairs
- Daily current Affairs | पहली बार जयपुर में सेना दिवस एवं जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल
Caution : If you found this information helpful, please leave your feedback in comments section below. This post is for educational purposes only, to make competitive exam preparation easier. Readers should read this post at their own discretion and verify its authenticity through appropriate channels. We will continue to strive to maintain 100% reliability.
अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और नीचे कमेंट में जरूर बताएं कि आप किस विषय की तैयारी अगली पोस्ट में चाहते हैं।