Examsahayata में आपका स्वागत है ,2025-26 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं – DELED ( डिप्लोमा इन एलेमेंट्री एजुकेशन ) ,राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) द्वारा आयोजित REET ( लेवल-1 & लेवल -2 ) 2026 आदि में सम-सामयिक घटनाओं आधारित प्रश्न पूछे जाते है I Examsahayata आपकी तैयारी को आसान एवं सटीक बनाने के लिए ” ExSa वन-वीक सीरिज ” लेकर आया है ,जिसमें Weekly Current Affairs के अति महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर व्याख्या सहित आसान शब्दों में दिया गया है ,जिसका अध्ययन कर आप अपनी परीक्षा तैयारी सुदृढ़ कर सकते हो I

Examsahayata पर आपको ” NCERT CBSE Self-Made Notes,GS & GK Questions-No Copy-paste and Lates Current Affairs For All Competitive Exams ” के साथ-साथ दिसंबर ,2025 से अंतर्राष्ट्रीय,राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक ‘ Weekly Current Affairs’ आधारित ” ExSa वन-वीक सीरिज ” प्रत्येक सप्ताह के अंत में ( वीकेंड ) ” ExSa वन-वीक सीरिज ” मिलेगी I

” ExSa वन-वीक सीरिज ” में सप्ताह भर की सम-सामयिक देश-विदेश एवं प्रादेशिक करेंट अफेयर्स के व्याख्या सहित प्रश्नोत्तरी एवं नोट्स उपलब्ध करवाते है,हम विश्वसनीयता को देखते हुए Self-Made,No Copy-paste की थीम को महत्व देते है I

Weekly Current Affairs | ExSa वन-वीक सीरिज | माह -दिसम्बर,2025

Q1. हाल ही चर्चा में रहा RELOS एग्रीमेंट का पूरा नाम बताइए –

उत्तर – RELOS का पूरा नाम – Reciprocal Exchange Of Logistics Support ( परस्पर सैन्य आपूर्ति एवं सहायता समझौता ) या रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ़ लोजिस्टिक्स सपोर्ट है I

व्याख्या

RELOS एक भारत एवं रूस के बीच सैन्य लोजिस्टिक्स सहयोग समझौता है I परस्पर सैन्य आपूर्ति एवं सहायता समझौता पर भारत रूस के बीच हस्ताक्षर 18 फ़रवरी,2025 को हुए थे I बाद इसे रूस की संसद ( State Duma ) ने मंजूरी या औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया Iइसके तहत भारत को रूस के सैन्य अड्डों,बंदरगाहों एवं वायु-आधारों तक पहुँच मिलेगी और भारतीय नौसेना एवं वायु सेना को ईंधन,मरम्मत , आपूर्ति आदि की सेवायें दे सकेंगें I

उत्तर – 03 दिसम्बर ,2025 को

व्याख्या पढ़ें

भारत और रूस के बीच हुए परस्पर सैन्य आपूर्ति एवं लोजिस्टिक्स समझौता को रूस की संसद ( State Duma ) ने 03 दिसम्बर,2025 को मंजूरी दी गई या इसे औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है I

Q3. रेलोस एग्रीमेंट से भारत को क्या -क्या फायदे होंगें ?

उत्तर – भारतीय सेना को लोजिस्टिक्स सपोर्ट एवं बेस एक्स्सेस एवं भू-रणनीतिक फायदे होंगें I

व्याख्या पढ़ें

रेलोस अग्रीमेंट से भारत को निम्न फायदें होंगें – (1.) लोजिस्टिक्स सपोर्ट एवं बेस एक्स्सेस (2.) दूरस्थ तैनाती एवं वैश्विक पहुँच (3.) दूर-दराज के अभियान ,मानवीय राहत v सयुंक्त अभ्यास में सुविधा (4.) हथियारों एवं मरम्मत में विश्वसनीयता (5.) भू-रणनीतिक फायदे -(a) भारत की वैश्विक और ध्रुवीय पहुँच (b) स्वतंत्र एवं बहु -पक्षीय विदेश नीति (c) समुंद्री सुरक्षा व हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में संतुलन …..इन बिन्दुओं को विस्तार से पढने के लिए ” रूस की संसद (State Duma) ने RELOS को दी मंजूरी ” पोस्ट पढ़ें I

Q4. भारत और रूस के बीच हुई दिसम्बर ,2025 की शिखर वार्ता में दोनों देशों के बीच वर्ष 2030 तक ट्रेड का क्या लक्ष्य निर्धारित किया गया ?

उत्तर- 9 लाख करोड़ वर्ष 2030 तक

व्याख्या पढ़ें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दो दिवसीय दौरें के दौरान हैदराबाद हाउस में 05 दिसम्बर ,2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्षिक शिखर वार्ता में दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक के रोडमेप पर सहमती जाती एवं व्यापार को 9 लाख करोड़ तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया I

Q5. भारत एवं रूस के बीच वर्तमान वर्ष 2025 तक व्यापार लगभग कितना है ?

उत्तर – लगभग 6.75 लाख करोड़

व्याख्या पढ़ें

वर्ष 2025 तक भारत और रूस के बीच व्यापार लगभग 6.75 लाख करोड़ का है ,जिसे बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 9 लाख करोड़ करने का लक्ष्य हाल ही हुई वार्ता में टी किया गया जिसके लिए दोनों देश अपनी-अपनी मुद्रा में ट्रेड ढांचें को विकसित करने पर सहमती जताई I

Q6. भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) द्वारा 05 दिसम्बर,2025 को रेपो रेट में कितनी कटौती की गई ?

उत्तर – 0.25% की कटौती

व्याख्या पढ़ें

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) नें अपने नीतिगत निर्णय के तहत 05 दिसम्बर,2025 को रेपो रेट में 0.25% की कटौती की गई जिससे अब रेपो रेट 5.25% हो गई है I अब तक साल 2025 में आरबीआई ने नीतिगत निर्णयों के तहत चार बार में कुल 1.25% की रेपो रेट में कटौती की है I

Q7. देश में वर्ष 2024 में सडक हादसों में होने वाली मौतों की संख्या कितनी है ?

उत्तर – 1,77,177 (वर्ष 2024 में )

व्याख्या पढ़ें

केन्द्रीय मंत्री द्वारा हाल ही में शीतकालीन सत्र में लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2024 में देश में सडक हादसों में मौतों की संख्या 1.77 लाख हो गई है I इसके अलावा वर्ल्ड रोड स्टैटिक्स के अनुसार प्रति एक लाख आबादी पर भारत में मौतों की संख्या 11.89 है ,तथा वहीं चीन में 4.3 व अमेरिका में 12.76 है I

Q8. हाल ही नवंबर,2025 में जिनेवा में किस भारतीय को ” बदलाव लाने वाले युवा ” के रूप में सम्मानित किया गया ?

उत्तर – देव करण ( नोएडा )

व्याख्या पढ़ें

नोएडा के रहने वाले देव करण को तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए जिनेवा में ” बदलाव लाने वाले युवा ” के रूप में सम्मानित किया गया I देवकरण द्वारा 2024 में ‘ पोडोरा ‘नामक कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें स्कूली बच्चों को तालाब गोद लेने एवं प्रशिक्षण दिया जाता है ,ताकि तालाबों को पुनर्जीवित किया जा सके I

Q9. हाल ही में टाटा परिवार के किस सदस्य का निधन हुआ ?

उत्तर – सिमोन द्रुनोयर टाटा

व्याख्या पढ़ें

स्वर्गीय रत्न टाटा की सौतेली माँ एवं टाटा ट्रस्ट के चेयरमेन नोएल टाटा की माँ सिमोन द्रुनोयर का 05 दिसम्बर को मुंबई में निधन हो गया I सिमोन टाटा ने भारत की सौन्दर्य सामग्री ‘ लेक्मे ‘ को देश का पहला कोस्मेटिक ब्रांड बनाया I सिमोन द्रुनोयर का जन्म 1953 में जिनेवा में हुआ I

Q10. हाल ही इंडिगो विमानन संकट में चर्चा में रहा FDTL नियम का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर – FDTL – फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन या Flight Duty Time Limitation

व्याख्या पढ़ें

FDTL एक नियम किताब है जिसे Directorate General of Civil Aviation ( DGCA ) द्वारा जनवरी 2024 में संशोधित ( Revised ) नियम घोषित किए गये थे ,इन्हें पूरी तरह लागु करने की प्रक्रिया 2025 में शुरू हुई जिसका पहला चरण 01 जुलाई 2025 से और दूसरा चरण 01 नवंबर से लागु होंगें I FDTL की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें -” FDTL नियम क्या ,मुख्य प्रावधान ” पोस्ट पढ़ें –

Q11. विश्व की सबसे बड़ी संस्था FIFA ने अपना पहला वार्षिक ‘ फीफा पीस प्राइज 2025 ‘ किसे दिया ?

उत्तर – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को I

व्याख्या पढ़ें

विश्व की सबसे बड़ी फुटबॉल बॉडी फीफा द्वारा नवम्बर,2025 को एक नया वार्षिक पुरुस्कार ‘ फीफा शांति पुरूस्कार ‘ घोषित किया ,जो विश्व में शांति के लिए विशिष्ट एवं असाधारण कार्य करने वाली हस्ती को दिया जायेगा I FOR Details -पढ़ें -” आखिरकार ट्रम्प को मिल ही गया शांति पुरुस्कार

Q12. ‘ग्रेटेस्ट ऑफ़ आल टाइम टूर 2025 ‘ के तहत कौनसा दिग्गज खिलाडी भारत दौरें पर आएंगें ?

उत्तर – लियोनेल मेसी

व्याख्या पढ़ें

‘ग्रेटेस्ट ऑफ़ आल टाइम टूर 2025 ‘ के तहत दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी 13 दिसम्बर को भारत आयेगें ,मेसी के कोलकता,हैदराबाद,मुंबई एवं दिल्ली में कार्यक्रम रहे गये है I मेसी को भारत लेन का श्रेय कोलकता के सताद्रु दत्ता को जाता है I इससे पहले सताद्रु दत्ता माराडोना,पेले,रोनाल्दिनों और एमी मार्टिनेज को भी भारत ला चुके है I इससे पहले मेसी 2011 में भारत आ चुके है I

Q13. टेलीकोम उद्योग के किस प्रस्ताव पर भारत सरकार एवं स्मार्ट फोन कम्पनियों के बीच खींचतान चल रही है ?

उत्तर – A – GPS लागु करने के प्रस्ताव को लेक

व्याख्या पढ़ें

टेलीकोम उद्योग द्वारा सरकार को A – GPS लागु करने का प्रस्ताव दिया ,जिस पर टेलिकॉम मंत्रालय एवं गृह मत्रालय चिन्तन कर रहे है I स्मार्टफोन कम्पनियों का मानना है कि ये प्रस्ताव लागु करने पर लोगों की निजता खतरें में पद सकती है I

Q14. हाल ही चर्चित A – GPS क्या है ?

उत्तर – A – GPS अर्थात Assisted GPS

व्याख्या पढ़ें

Assisted GPS सेटेलाइट – मोबाइल नेटवर्क दोनों से लोकेशन दे सकता है I इससे यूजर की लोकेशन 1 मीटर की सटीकता से पता की जा सकती है I

Q15. हाल ही दिसम्बर ,2025 में भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने किस अजेय चोटी को फतेह किया ?

उत्तर –माउंट कांगटो ( अरुणाचल प्रदेश )

व्याख्या पढ़ें

माउंट कांगटो अरुणाचल प्रदेश की सबसे ऊँची और अजेय चोटी है, जिसकी ऊंचाई 7,042 मीटर है I भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने इस अजेय चोटी को फतेह किया गया है I इस चोटी को कान्मेग हिमालय का अनकलाइम्बड गार्डियन कहा जाता है I

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top