मकर संक्रांति 2026: महत्व, कारण, भारत में नाम, पतंग उत्सव | Current Affairs हिंदी

✍️भारत में मकर संक्रांति

🔹मकर संक्रांति भारत का प्रमुख खगोलीय एवं कृषि पर्व है।🔹यह पर्व उस दिन मनाया जाता है जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है I

🔹सामान्यतः यह पर्व 14 जनवरी (कभी-कभी 15 जनवरी) को मनाया जाता है।

🔹मकर संक्रांति से उत्तरायण काल की शुरुआत मानी जाती है, जो शुभ माना जाता है।

✍️मकर संक्रांति मनाने का कारण

🔹 सूर्य की उत्तर दिशा में गति (उत्तरायण) शुरू होना

🔹 फसल कटाई का समय – किसानों के लिए उत्सव

🔹 धार्मिक मान्यता: इस दिन दान-पुण्य, स्नान और जप का विशेष महत्व

🔹महाभारत में भीष्म पितामह के देहत्याग का उल्लेख

✍️भारत में मकर संक्रांति के अन्य नाम

राज्य /क्षेत्रस्थानीय नाम
गुजरातउत्तरायण
तमिलनाडुपोंगल
पंजाब / हरियाणालोहड़ी
असममाघ बिहू
कर्नाटकसुग्गी
आंध्र प्रदेश / तेलंगानापेड्डा पंडुगा
बिहार / यूपीखिचड़ी पर्व
राजस्थानमकर संक्रांति / सकरात

✍️मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव

🔹 मकर संक्रांति को पतंग उड़ाने की परंपरा विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

🔹गुजरात (अहमदाबाद) में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव आयोजित होता है।

🔹राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश में भी छतों से पतंगबाजी की परंपरा है।

🔹पतंग उत्सव सामाजिक समरसता और उत्साह का प्रतीक है।

✍️राज्य विशेष: राजस्थान में मकर संक्रांति

🔹राजस्थान में इसे “सकरात” कहा जाता है।

🔹जयपुर, जोधपुर, बीकानेर में विशेष पतंग उत्सव मनाया जाता है।

🔹इस दिन तिल-गुड़, गजक, रेवड़ी का दान एवं सेवन किया जाता है।

🔹पक्षियों को दाना डालने की परंपरा भी प्रचलित है।

🔹 राजस्थान में हांडीपुरा पतंग बाजार एशिया का सबसे बड़ा बाजार है, जो 150 साल पुराना है और वहां महिलाएं पतंग बनाती है तथा पुरुष बाजार में पतंगे बेचते हैं I

✍️One-Liner Facts (Exam Ready)

🔹 मकर संक्रांति सूर्य आधारित पर्व है, चंद्र आधारित नहीं।🔹 यह एकमात्र भारतीय त्योहार है जो लगभग हर वर्ष एक ही तिथि को आता है।

🔹 मकर संक्रांति से उत्तरायण काल प्रारंभ होता है।🔹 पोंगल पर्व मकर संक्रांति से जुड़ा कृषि उत्सव है।

🔹 गुजरात का पतंग महोत्सव विश्व प्रसिद्ध है।

🔹 राजस्थान में इसे सकरात कहा जाता है।

📝 परीक्षा उपयोगी MCQ (उत्तर व व्याख्या सहित)

Q1. मकर संक्रांति किस खगोलीय घटना से संबंधित है?

A) सूर्य का दक्षिणायण

B) सूर्य का उत्तरायण

C) चंद्र ग्रहण

D) पूर्णिमा ✅ सूर्य का उत्तरायण B)

Q2. मकर संक्रांति सामान्यतः किस तिथि को मनाई जाती है?

A) 13 जनवरी

B) 14 जनवरी

C) 15 फरवरी

D) 21 मार्च ✅ उत्तर: 14 जनवरी B)

Q3. मकर संक्रांति को तमिलनाडु में क्या कहा जाता है?

A) बिहू

B) लोहड़ी

C) पोंगल

D) सुग्गी ✅ उत्तर: पोंगल C)

Q4. अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव भारत के किस राज्य में आयोजित होता है?

A) राजस्थान

B) महाराष्ट्र

C) गुजरात

D) पंजाब ✅ उत्तर: गुजरात C)

Q5. राजस्थान में मकर संक्रांति को किस नाम से जाना जाता है?

A) पोंगल

B) सकरात

C) बिहू

D) उत्तरायण ✅ उत्तर: सकरात B)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top